होम / सोशल मीडिया / रजत शर्मा ने बताया, 'आप की अदालत' का आज का एपिसोड क्यों है खास
रजत शर्मा ने बताया, 'आप की अदालत' का आज का एपिसोड क्यों है खास
दरअसल आज रात 10 बजे 'आप की अदालत' में मेहमान के तौर पर सुपरस्टार सलमान खान शामिल होने वाले हैं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
हिंदी न्यूज चैनल 'इंडिया टीवी' पर हर शनिवार रात 10 बजे प्रसारित होने वाले लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' में देश विदेश की जानी मानी हस्ती शिरकत करती हैं और यह टीवी पर प्रसारित होने वाले सबसे लोकप्रिय शो में से एक है। लेकिन आज यानी 29 अप्रैल को प्रसारित होने वाला एपिसोड कुछ अलग है।
दरअसल आज रात 10 बजे 'आप की अदालत' में मेहमान के तौर पर सुपरस्टार सलमान खान शामिल होने वाले हैं और यह एपिसोड खास तौर से उनके लिए दुबई में शूट किया गया है। इस बारे में चैनल के एडिटर-इन -चीफ रजत शर्मा की ओर से एक ट्वीट भी किया गया है।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि इस बार सलमान ने आप की अदालत में बहुत सारी अनकही, अनसुनी बातें बताईं। शाहरुख, आमिर ,संजय दत्त जैसे कई दोस्तों के किस्से सुनाए। इसी के साथ उन्होंने कार्यक्रम का प्रोमो भी शेयर किया है, जिसमें आप सलमान खान को देख सकते हैं।
दुबई में इस शो को शूट करने के लिए बिल्कुल 'आप की अदालत' जैसा सेट डिजाइन किया गया है और दर्शकों की तालियों के बीच रजत शर्मा अपने चिर परिचित अंदाज में सलमान खान का स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस शो में सलमान खान ने अपनी लव लाइफ को लेकर भी कई खुलासें किए है।
रजत शर्मा ने सलमान से फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर उनके 'मूव ऑन' वाले कमेंट के बारे में पूछा और कहा कि वह पिछले कई वर्षों से एक को छोड़कर, दूसरी अभिनेत्री पर जा रहे हैं। इस सवाल पर सलमान हंस पड़े और बस इतना कहा, 'मैं प्यार में बदकिस्मत हूं सर।'
आगे रजत शर्मा ने पूछा, 'आजकल आपकी जान कौन है? आप किसके लिए कमिटेड हैं?' इस पर सलमान ने कहा, 'सर आजकल मैं सिर्फ भाई हूं।' अभिनेता के इतना कहते ही वहां पर बैठे सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे। सलमान ने कहा, 'जिन्हें मैं चाहता था कि वह मुझे जान कहें, वह भी मुझे भाई कह रही हैं। तो अब मैं क्या करूं?'
आपको बता दें कि हाल ही में ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' रिलीज हुई है और फिल्म जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है।
वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा के द्वारा शेयर किए गए इस प्रोमो को आप यहां देख सकते हैं-
इस बार सलमान ने आप की अदालत में बहुत सारी अनकही, अनसुनी बातें बताईं. शाहरुख, आमिर ,संजय दत्त जैसे कई दोस्तों के क़िस्से सुनाए.#SalmanKhanInAapKiAdalat शनिवार रात 10 बजे सिर्फ #IndiaTV पर #AapKiAdalat @BeingSalmanKhan @indiatvnews pic.twitter.com/jimWHbAlge
— Rajat Sharma (@RajatSharmaLive) April 28, 2023
टैग्स पत्रकार सोशल मीडिया मीडिया ट्विटर रजत शर्मा सलमान खान आप की अदालत दुबई