होम / सोशल मीडिया / बिहार चुनाव में Facebook पर विज्ञापनों की भरमार, जानें, राजनीतिक पार्टियों के खर्च का हाल

बिहार चुनाव में Facebook पर विज्ञापनों की भरमार, जानें, राजनीतिक पार्टियों के खर्च का हाल

तीन चरणों में होने वाला बिहार चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता गया, विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा फेसबुक पर विज्ञापन खर्च भी लगातार बढ़ता गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

तीन चरणों में होने वाला बिहार चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता गया, विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा फेसबुक पर विज्ञापन खर्च भी लगातार बढ़ता गया। पिछले 30 दिनों की बात करें तो राष्ट्रीय स्तर पर फेसबुक विज्ञापनों पर खर्च के मामले में कांग्रेस के बिहार चैप्टर द्वारा 58 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए गए। इस अवधि के दौरान बीजेपी द्वारा इस प्लेटफॉर्म पर विज्ञापनों पर 25.5 लाख रुपये खर्च किए गए।

फेसबुक की ऐड लाइब्रेरी के अनुसार, ‘इंडियन नेशनल कांग्रेस’ (INC) बिहार ने छह अक्टूबर से चार नवंबर के बीच 1262 विज्ञापनों पर 58,59,658 रुपये खर्च किए। विज्ञापनों पर खर्च के मामले में पिछले कुछ दिनों में यानी 29 अक्टूबर से चार नवंबर के बीच ज्यादा उछाल आया और इन सात दिनों में बिहार कांग्रेस के पेज पर सामाजिक मुद्दों, चुनाव अथवा राजनीति से जुड़े विज्ञापनों पर 3,447,505  रुपये खर्च किए गए। 

यही नहीं, पार्टी की बिहार ईकाई द्वारा चार नवंबर को एक ही दिन में पांच लाख रुपये से अधिक खर्च किए गए। करीब एक महीने पहले यानी 27 अगस्त से 25 सितंबर के बीच फेसबुक  पर डिजिटल विज्ञापन खर्च की दौड़ में जदयू और बीजेपी आगे चल रहे थे।   

इस अवधि के दौरान बिहार बीजेपी के पेज ने 641 विज्ञापनों पर 2574788 रुपये खर्च किए। वहीं, इसी अवधि में जदयू फेसबुक पर विज्ञापनों पर सबसे ज्यादा खर्च करने वालों में सातवें नंबर पर था। इस पार्टी ने 320 विज्ञापनों पर 2,412,768 रुपये खर्च किए, जबकि पिछले सात दिनों में 470,409 रुपये खर्च किए।    

इस मामले में सबसे ज्यादा खर्च करने वालों की लिस्ट में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रेजिडेंट चिराग पासवान का फेसबुक पेज भी शामिल है। इस पेज के द्वारा 105 विज्ञापनों पर 1017821 रुपये खर्च किए गए। बीजेपी का आत्मनिर्भर बिहार पेज भी 30 दिनों में राष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा खर्च करने वालों में से एक था, जिसने फेसबुक पर 151 विज्ञापनों पर 520984 रुपये खर्च किए।

राष्ट्रीय स्तर पर सभी प्रमुख दलों के संबद्ध पेजों ने भी इस अवधि में फेसबुक पर काफी खर्च किया। राष्ट्रीय जंगल दल नामक एक पेज भी पिछले एक महीने में सक्रिय हुआ। इसने 131 विज्ञापनों पर 830507 रुपये खर्च किए, जबकि पिछले सात दिनों में 443,104 रुपये खर्च किए गए।  

इस अवधि के दौरान फेसबुक विज्ञापनों पर खर्च करने वालों में बिहार सबसे आगे था। पिछले एक महीने के दौरान सिर्फ बिहार से ही कुल 1.54 करोड़ रुपये खर्च किए गए। इस राज्य से बीजेपी बिहार 2,573,031 रुपये के साथ सबसे ज्यादा खर्च करने वालों में से था और इसके बाद 1,849,726 रुपये के साथ जदयू का नंबर रहा।  

अन्य फेसबुक पेज जैसे-राष्ट्रीय जंगल दल द्वारा 772,616 रुपये, इंडियन नेशनल कांग्रेस बिहार पेज द्वारा 700,064 रुपये, आत्मनिर्भर बिहार द्वारा 520,974 रुपये खर्च किए गए। इसके अलावा अन्य गठबंधन पेजों जैसे ‘भक बुडबक’ (Bhak Budbak), ‘मोदी संग नीतीश’ (Modi Sang Nitish) और ‘बिहार का अशोक’ (Bihar ka Ashok) द्वारा पेज द्वारा फेसबुक पर विज्ञापनों पर क्रमश:  394,883 रुपये, 372,657 रुपये और 372,657 रुपये खर्च किए गए।


टैग्स फेसबुक कांग्रेस बिहार बीजेपी बिहार चुनाव बिहार इलेक्शन नीतीश कुमार Nitish Kumar
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

7 hours ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

7 hours ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

2 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

2 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

5 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

7 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

5 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

18 hours ago