होम / सोशल मीडिया / आम आदमी पार्टी के नेताओं की बयानबाजी गाल बजाने जैसी: हर्षवर्धन त्रिपाठी
आम आदमी पार्टी के नेताओं की बयानबाजी गाल बजाने जैसी: हर्षवर्धन त्रिपाठी
अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेता यह कहते रहे हैं कि उनकी गिरफ्तारी ऐन चुनावों के समय इसलिए हुई है कि आम आदमी पार्टी को कमजोर किया जा सके।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
दिल्ली शराब घोटाले मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को हाई कोर्ट से झटका लगा है। अदालत ने ईडी द्वारा गिरफ्तारी और हिरासत को चुनौती देने वाली उनकी याचिका खारिज कर दी है। अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेता यह कहते रहे हैं कि उनकी गिरफ्तारी ऐन चुनावों के समय इसलिए हुई है कि आम आदमी पार्टी को कमजोर किया जा सके और अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार करने से रोका जा सके।
इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी को लगता है कि ये ठीक नहीं है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' से एक पोस्ट करते हुए यह बात कहीं। उन्होंने लिखा, 'दिल्ली उच्च न्यायालय के आज के निर्णय के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं की बयानबाजी गाल बजाने जैसी ही दिख रही है।
न्यायालय के सामने सब कुछ कहा गया था जो लगातार टीवी की चर्चा में आम आदमी पार्टी की तरफ से कहा जा रहा था। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि अरविंद केजरीवाल व्यक्ति और आम आदमी पार्टी प्रमुख के तौर पर इसमें संलिप्त दिख रहे हैं। ED ने पर्याप्त प्रमाण इस संदर्भ में दिए हैं। पैसा कहाँ से कहाँ गया, यह ईडी ने बताया है। गोवा में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों ने स्वीकार किया है। न्यायालय कानून से चलता है, राजनीतिक बयानबाजी से नही। सरकारी गवाह बनने का कानून, प्रक्रिया १०० वर्ष पुरानी है, एक वर्ष पहले इस मामले के लिए नहीं बनाई गई।
मामला केंद्र सरकार बनाम केजरीवाल नहीं है। मामला ईडी बनाम केजरीवाल है। आरोपी तय नहीं कर सकता कि, मामला कैसे चलाया जाएगा। कुल मिलाकर अपनी गिरफ्तारी को ही चुनौती देकर अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दांव खेला था, लेकिन न्यायालय से राहत न मिलने से चुनाव में भावनात्मक लाभ लेने की कोशिश उल्टी पड़ती दिख रही है। अब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी साफ़ दिखेगा कि गड़बड़ तो है। संजय सिंह को ज़मानत मिलने से जो लाभ मिलता दिख रहा था, अब उसका उल्टा होता दिख रहा है।'
दिल्ली उच्च न्यायालय के आज के निर्णय के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं की बयानबाजी गाल बजाने जैसी ही दिख रही है। न्यायालय के सामने सब कुछ कहा गया था जो लगातार टीवी की चर्चा में आम आदमी पार्टी की तरफ से कहा जा रहा था। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि,
— हर्ष वर्धन त्रिपाठी ??Harsh Vardhan Tripathi (@MediaHarshVT) April 9, 2024
१- अरविंद केजरीवाल व्यक्ति और आम…
टैग्स प्रवर्तन निदेशालय दिल्ली हाईकोर्ट ईडी तिहाड़ जेल सीएम केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाला केजरीवाल केजरीवाल तिहाड़ जेल राउज एवेन्यू कोर्ट केजरीवाल जमानत याचिका दिल्ली एक्साइज पॉलिसी स्कैम