होम / सोशल मीडिया / केजरीवाल के लिए बुरी खबर का दौर बदस्तूर जारी : समीर चौगांवकर

केजरीवाल के लिए बुरी खबर का दौर बदस्तूर जारी : समीर चौगांवकर

बीजेपी और कांग्रेस के लिए दिल्ली का चुनाव अन्य राज्यों के चुनाव की तरह हैं। हार जीत से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ेगा, लेकिन केजरीवाल के लिए ऐसा नहीं है। केजरीवाल अपनी वजूद की जंग लड़ रहें हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में करदाता के लिए इनकम टैक्‍स छूट की सीमा को 12 लाख रुपये सालाना कर दिया है। दिल्ली चुनाव के ठीक पहले हुई इस घोषणा से बीजेपी को फायदा हो सकता है। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार समीर चौगांवकर ने अपने सोशल मीडिया से एक पोस्ट कर कहा कि यह केजरीवाल के लिए किसी बुरी खबर से कम नहीं है।

उन्होंने एक्स पर लिखा, बुरा समय अकेले नहीं आता। एक बुरी खबर साथ में कोई दूसरी बुरी खबर लेकर आती हैं। केजरीवाल के लिए बुरा समय और बुरी खबर का दौर बदस्तूर जारी हैं। वित्त मंत्री के बजट में 12 लाख रू तक की इनकम को आयकर मुक्त करने घोषणा से जहां दिल्ली के मध्यम वर्ग का एक बड़ा हिस्सा बीजेपी की और शिफ्ट होने की पूरी संभावना बन गई हैं वही आप पार्टी के सात विधायकों का एक साथ बीजेपी के साथ चले जाने की दूसरी बुरी खबर ने केजरीवाल के लिए बड़ा संकट खड़ा कर दिया हैं।

बीजेपी और कांग्रेस के लिए दिल्ली का चुनाव अन्य राज्यों के चुनाव की तरह हैं। हार जीत से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ेगा, लेकिन केजरीवाल के लिए ऐसा नहीं है। केजरीवाल अपनी वजूद की जंग लड़ रहें हैं। जीत गए तो बच जाएँगे और हार गए तों सब कुछ लूटा बैठेंगे। 2013 में राजनीति के आसमान में सितारे की तरह उभरने के बाद अब 2025 में बहुत कुछ बदल गया हैं। ना केजरीवाल वैसे है और ना उनकी राजनीति। केजरीवाल का यह बदला रूप दिल्ली की जनता देख रही हैं। केजरीवाल खांटी नेता नहीं थे।

एक आम आदमी के तौर पर सत्ता की सीढ़ियाँ चढ़कर सत्ता के शिखर पर पहुँचे केजरीवाल अपने कर्मों के कारण अब उन्हीं सीढ़ियों से तेज़ी से फिसल कर नीचे जा रहे हैं। केजरीवाल के साथ साथ पूरी पार्टी का फिसलना जारी हैं। फिसलन कहा जाकर रुकेगी यह 8 फ़रवरी को मालूम चलेगा। केजरीवाल करो या मरो की लड़ाई लड़ रहे है और बुरी तरह छटपटा रहे हैं। केजरीवाल का हावभाव, बयान के साथ उनका चेहरा भी उनका भविष्य बता रहा हैं। केजरीवाल अपने सामने अपने हाथ से सत्ता फिसलते देख रहे हैं। ऐसा बेबस केजरीवाल पहले कभी नहीं देखा था।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

12 hours ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

12 hours ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

2 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

2 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

10 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

11 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

9 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 hour ago