होम / सोशल मीडिया / पहलगाम में हुआ आतंकी हमला देश पर हमला है: अमिताभ अग्निहोत्री
पहलगाम में हुआ आतंकी हमला देश पर हमला है: अमिताभ अग्निहोत्री
पहलगाम में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन खत्म होने का बाद एनआईए की टीम लोकेशन पर पहुंची है। आतंकी हमले में मारे गए लोगों के शवों को पहलगाम हॉस्पिटल से श्रीनगर भेजा गया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 10 months ago
पहलगाम में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन खत्म होने का बाद एनआईए की टीम लोकेशन पर पहुंची है। वहीं, पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों के शवों को पहलगाम हॉस्पिटल से श्रीनगर भेजा गया है। पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई जबकि 17 घायल हो गए।
इस मामले को लेकर वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट कर सरकार से अपील की है कि बिना किसी किन्तु -परन्तु के दुष्ट दलन होना चाहिए। उन्होंने लिखा, पहलगाम में हुआ हमला देश पर हमला है। इसका उत्तर भी ऐसा होना चाहिए जो दुनिया में नजीर बन जाए। बिना किसी किन्तु -परन्तु के दुष्ट दलन हो। चाहे वे इस पार वाले हों या उस पार वाले। हमारे उत्तर की गूँज विश्व भर में जानी चाहिए। इस से कम कुछ भी स्वीकार्य नहीं होगा राष्ट्र को।
आपको बता दें, पहलगाम हमले के बाद आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एनआईए की टीमें श्रीनगर पहुंच गई हैं। फॉरेंसिक की टीमें भी मौके पर हैं। आर्मी, सीआरपीएफ, एसओजी, जम्मू पुलिस ने पूरे इलाके को घेर रखा है। हेलीकॉप्टर और ड्रोन का इस्तेमाल कर आतंकियों की तलाश की जा रही है।
पहलगाम में हुआ हमला देश पर हमला है ---- इसका उत्तर भी ऐसा होना चाहिए जो दुनिया में नजीर बन जाए --- बिना किसी किन्तु -परन्तु के दुष्ट दलन हो --- चाहे वे इस पार वाले हों या उस पार वाले ---हमारे उत्तर की गूँज विश्व भर में जानी चाहिए ---इस से कम कुछ भी स्वीकार्य नहीं होगा राष्ट्र को…
— Amitabh Agnihotri (@Aamitabh2) April 22, 2025
टैग्स