होम / सोशल मीडिया / इस मामले पर बोले सुधीर चौधरी- भाई, कोई इन नेताजी को चुप कराओ
इस मामले पर बोले सुधीर चौधरी- भाई, कोई इन नेताजी को चुप कराओ
राजेंद्र गुढ़ा ने आरोप लगाया है कि उन्हें सदन में बोलने की अनुमति नहीं दी गई और कांग्रेस के मंत्रियों ने उन्हें घसीट कर सदन से बाहर निकाल दिया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
अशोक गहलोत कैबिनेट में मंत्री पद से हटाए जाने के बाद कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह गुढ़ा को राजस्थान विधानसभा के बाहर रोका गया। गहलोत सरकार में मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने के बाद गुढ़ा ने विधानसभा में प्रवेश करने की कोशिश की, जिसके बाद वह मीडिया के सामने रोते हुए नजर आए।
राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने आरोप लगाया है कि उन्हें सदन में बोलने की अनुमति नहीं दी गई और कांग्रेस के मंत्रियों ने उन्हें घसीट कर सदन से बाहर निकाल दिया। राजस्थान के पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने रोते हुए मीडिया के सामने अपनी बात रखी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो पर वरिष्ठ पत्रकार और प्राइम टाइम एंकर सुधीर चौधरी ने भी अपनी राय व्यक्त की है। उन्होंने लिखा, ये आदमी कल से लगातार 'नॉन स्टॉप न्यूज' की तरह रो रहा है। हर इंटरव्यू में! इन महाशय की बातों में सच्चाई हो सकती है, लेकिन इसमें इतना रोने की क्या जरूरत है? भाई कोई इन नेता जी को चुप कराओ।
आपको बता दें कि राजेंद्र गुढ़ा का कहना है कि किस-किस विधायक को पार्टी ने खरीदा है, मेरे पास अब भी डायरी का आधा हिस्सा है, जिसमे आपके काले चिट्ठे लिखे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे डायरी के हिस्से छीन लिए गए, लेकिन वह अभी भी खुलासे करेंगे।
वरिष्ठ पत्रकार और प्राइम टाइम एंकर सुधीर चौधरी के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
ये आदमी कल से लगातार Non Stop News की तरह रो रहा है।हर इंटरव्यू में ! इन महाशय की बातों में सच्चाई हो सकती है लेकिन इसमें इतना रोने की क्या ज़रूरत है? भाई कोई इन नेता जी को चुप कराओ!! https://t.co/pJHWhKbUwl
— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) July 25, 2023
टैग्स