होम / सोशल मीडिया / मूर्ति पूजा का विरोध करने वालों से सुधीर चौधरी ने पूछा ये बड़ा सवाल, वायरल हुआ ट्वीट
मूर्ति पूजा का विरोध करने वालों से सुधीर चौधरी ने पूछा ये बड़ा सवाल, वायरल हुआ ट्वीट
हमारी संस्कृति विविधता से भरी हुई है। माता दुर्गा की इस नौ दिन की आराधना में देश की माताएं-बहनें गरबा और डांडिया कर देवी को प्रसन्न करती हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
इन नवरात्र में यह देखा जा रहा है कि दूसरे धर्म के लोग अपनी पहचान छुपाकर गरबा आयोजनों में हिस्सा ले रहे हैं। इस ज्वलंत मुद्दे पर 'आजतक' के सलाहकार संपादक सुधीर चौधरी ने अपने प्राइम टाइम शो 'ब्लैक एंड व्हाइट' में बात की है। उनके शो के उस वीडियो को ट्विटर पर दो दिन में 22 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं जो कि एक रिकॉर्ड है। उनके इस ट्वीट पर देश भर से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
आपको बता दें कि देश में इस समय नवरात्र की धूम है और आज अष्टमी का पूजन भी है। नौ दिन तक चलने वाले इस त्यौहार को माता दुर्गा की आराधना के लिए समर्पित किया गया है जिसका समापन आश्विन शुक्ल दशमी यानी विजयादशमी को होता है। इसी दिन श्रीराम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी।
हमारी संस्कृति विविधता से भरी हुई है। माता दुर्गा की इस नौ दिन की आराधना में देश की माताएं-बहनें गरबा और डांडिया कर देवी को प्रसन्न करती हैं। इन नौ दिनों तक पूरे देश में इसकी धूम रहती है। पिछले कुछ सालों से यह देखने में आया है कि दूसरे धर्म के लोग भी इन आयोजनों में दिलचस्पी ले रहे हैं।
इस मुद्दे को लेकर 'आजतक' के सलाहकार संपादक सुधीर चौधरी ने सवाल उठाया कि जब दूसरे धर्म में नाचना-गाना मना है तो वो लोग गरबे में हिंदू माताओं और बहनों के साथ क्यों नाच रहे हैं? उन्होंने कहा, ‘त्यौहार तोड़ने नहीं जोड़ने का काम करते हैं, वो किसी धर्म के त्यौहार मनाए जाने से परहेज नहीं करते हैं।‘
उन्होंने आगे कहा कि जब लोग गलत मंशा से हिंदू धर्म के त्यौहार में प्रवेश करते हैं तो ये सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर वो ऐसा क्यों कर रहे हैं? कुछ लड़के अपना नाम बदलकर पांडालों में जाते हैं ताकि ये हिंदू समुदाय की लड़कियों से दोस्ती कर सकें। उन्होंने आगे प्रश्न किया कि क्या दूसरे धर्म की लड़कियां नाम बदलकर इन पांडालों में जाती हैं?
'आजतक' द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।
मूर्ति पूजा से परहेज, गरबा से प्रेम?#BlackAndWhiteOnAajTak| @sudhirchaudhary pic.twitter.com/oY8LvYgeC0
— AajTak (@aajtak) September 30, 2022
टैग्स आजतक मीडिया सुधीर चौधरी मीडिया न्यूज़ वायरल ट्वीट पत्रकार सुधीर चौधरी एंकर सुधीर चौधरी मूर्ति पूजा नवरात्र दुर्गा पुर्जा गरबा में मुस्लिम मुस्लिम और गरबा पांडाल लव जिहाद