होम / सोशल मीडिया / पंजाब में जमकर जलाई जा रही पराली, अजय कुमार का 'आप' पर यूं फूटा गुस्सा

पंजाब में जमकर जलाई जा रही पराली, अजय कुमार का 'आप' पर यूं फूटा गुस्सा

रविवार को 3,230 पराली जलाये जाने के मामले पंजाब में दर्ज किए गए और अब तक 17,403 पराली जलाए जाने के मामले दर्ज किये जा चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

पंजाब में पराली जलाने के मामलों में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है, जिसके कारण पूरे दिल्ली-एनसीआर की हवा जहरीली हो रही है। पंजाब में रविवार को खेतों में पराली जलाने की 3,230 घटनाएं हुईं जो इस मौसम में अब तक की सबसे अधिक संख्या है। हरियाणा के बड़े हिस्से में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ से ‘गंभीर’ की श्रेणी में दर्ज की गई।

पंजाब दूर संवेदी केन्द्र के आंकड़ों के अनुसार पंजाब में रविवार को 3,230 नई घटनाओं के साथ ही इस मौसम में अब तक पराली जलाने की कुल 17,403 घटनाएं हुईं। इस मसले पर वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना रोष प्रकट किया। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, 'जलाओ पराली - पराली जलाओ ! ये नारा पंजाब में आम आदमी पार्टी का मूलमंत्र साबित हो चुका है। रविवार को 3,230 पराली जलाये जाने के मामले पंजाब में दर्ज किए गये। और अब तक सिर्फ 17,403 पराली जलाये जाने के मामले दर्ज किये जा चुके हैं, पंजाब में।

भई मुफ्त प्रदूषण का मजा दिल्ली और पंजाब को सरकार दिला रही है, समस्या क्या है?  धुआँ धुआँ वाली फीलिंग के लिए अरविंद केजरीवाल  का अभिनंदन। जय हो आम आदमी पार्टी की सरकारें ,और हाँ अभी 10 दिनों तक प्रदूषण से कोई छुटकारा नहीं।'

आपको बता दें कि वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली के कई हिस्सों में एक्यूआई 500 के आंकड़े को छू रही है, ये विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा निर्धारित सीमा से करीब 100 गुना अधिक है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

21 hours ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

21 hours ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

2 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

2 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

19 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

20 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

6 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

7 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago