होम / सोशल मीडिया / समय रैना व रणवीर अलाहबादिया पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए: दीपक चौरसिया

समय रैना व रणवीर अलाहबादिया पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए: दीपक चौरसिया

जिस तरह से ये दोनों एक्सपोज हुए हैं उससे ये साफ होता है कि सोशल मीडिया पर इंस्टेंट व्यू और लाइक के लिए दुनिया भर के हर हथकंडे का इस्तेमाल किया जाता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

पेरेंट्स और महिलाओं पर भद्दे कमेंट मामले में यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा, कॉमेडियन समय रैना और शो इंडियाज गॉट लेटेंट के ऑर्गनाइजर के खिलाफ मुंबई में FIR दर्ज हुई है। विवाद बढ़ने के बाद रणवीर अलाहबादिया ने माफी मांग ली है।

इस बीच वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट कर लिखा, रणवीर अल्लाहबादिया औऱ समय रैना को इन्फ्लुएंसर या फिर यूथ आइकॉन कहना इस शब्द का अपमान है। जिस तरह से ये दोनों एक्सपोज हुए हैं उससे ये साफ होता है कि सोशल मीडिया पर इंस्टेंट व्यू और लाइक के लिए दुनिया भर के हर हथकंडे का इस्तेमाल किया जाता है।

बिग बॉस में भी मैंने ये बात सार्वजनिक तौर पर कही थी कि ऐसे लोगों को इन्फ्लुएंसर नहीं मानना चाहिए क्योंकि उन बारे में सलाहें और राय देने लगते हैं जिनके बारे में इनका जिंदगी में कोई अनुभव नहीं है। मेरा मानना है कि समय रैना औऱ रणवीर अल्लाहबादिया पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि आने वाले समय में ऐसा करने से पहले कोई दूसरा शख्स 100 बार सोचे।

आपको बता दें, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर अलाहबादिया को 2024 में पीएम मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड्स कार्यक्रम में सम्मानित किया था। उन्हें डिसरप्टर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला था।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

14 hours ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

15 hours ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

2 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

2 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

12 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

14 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

39 minutes ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

12 hours ago