होम / सोशल मीडिया / एशिया कप फाइनल में भारत से भिड़ सकती है श्रीलंका: राजदीप सरदेसाई
एशिया कप फाइनल में भारत से भिड़ सकती है श्रीलंका: राजदीप सरदेसाई
भारत को अगर खिताबी मुकाबले में जगह बनानी है तो कम से कम दो मैच जीतने होंगे, हालांकि इसके बाद भी पेंच नेट रन रेट पर फंस सकता है। ऐसे में टीम इंडिया की नजरें क्लीन स्वीप पर होगी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago
श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप 2025 ग्रुप बी का आखिरी मुकाबला खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान को करारी हार मिली और टीम के सुपर 4 में जाने का सपना टूट गया। श्रीलंका की टीम ने ग्रुप बी के आखिरी लीग मैच में अफगानिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया।
इस बीच वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट की और अपनी राय दी। उन्होंने लिखा, इंडिया बनाम श्रीलंका एशिया कप फाइनल अगले वीकेंड? भारत अपनी ही लीग में है, वहीं श्रीलंका के पास कुछ बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं, खासकर दोनों मेंडिस बल्लेबाज़, साथ ही अच्छे स्पिनर भी हैं।
पाकिस्तान उतना मज़बूत नहीं दिख रहा और बांग्लादेश भी स्तर पर खरा नहीं उतर पा रहा है। आपको बता दें, टीम इंडिया को सुपर-4 में पाकिस्तान के अलावा अब श्रीलंका और बांग्लादेश से भिड़ना है। यह तीन मैच फाइनल की राह तय करेंगे। भारत को अगर खिताबी मुकाबले में जगह बनानी है तो कम से कम दो मैच जीतने होंगे, हालांकि इसके बाद भी पेंच नेट रन रेट पर फंस सकता है। ऐसे में टीम इंडिया की नजरें क्लीन स्वीप पर होगी।
Cricket gyaan: India vs Sri Lanka Asia Cup final next weekend? India in a league of its own, Sri Lanka have some quality batsman esp the 2 Mendis batters plus decent spinners . Pakistan not good enough and Bangladesh not quite upto it either . ????
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) September 18, 2025
टैग्स