होम / सोशल मीडिया / लंबी छुट्टी पर गईं एसपी इल्मा अफरोज़, ऋचा अनिरुद्ध ने प्रियंका गांधी से पूछा ये सवाल
लंबी छुट्टी पर गईं एसपी इल्मा अफरोज़, ऋचा अनिरुद्ध ने प्रियंका गांधी से पूछा ये सवाल
दरअसल, दून से कांग्रेस विधायक राम कुमार चौधरी से टकराव के बाद इल्मा अफरोज लंबी छुट्टी पर मुरादाबाद लौट आई हैं। इल्मा अफरोज 2017 बैच की आईपीएस ऑफिसर हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
हिमाचल प्रदेश की बद्दी एसपी इल्मा अफरोज का मामला इन दिनों सोशल मीडिया में छाया हुआ है। दरअसल, दून से कांग्रेस विधायक राम कुमार चौधरी से टकराव के बाद इल्मा अफरोज लंबी छुट्टी पर मुरादाबाद लौट आई हैं।
इल्मा अफरोज 2017 बैच की आईपीएस ऑफिसर हैं। इस जानकारी के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार ऋचा अनिरुद्ध ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और प्रियंका गांधी से एक बड़ा सवाल पूछा है और उन्होंने टैग भी किया है।
ऋचा ने एक्स पर लिखा, इल्मा विदेश से नौकरी छोड़कर आईं थीं, अपने देश, अपनी अम्मी की सेवा करने। प्रियंका गांधी जी, 'लड़की हूं लड़ सकती हूं' का क्या हुआ? ईमानदारी का इनाम लंबी छुट्टी? बातें बहुत हुईं, अब लड़िए आप इल्मा के लिए,वर्ना कोई लड़की ऐसे आगे नहीं आएगी। ऋचा ने अपनी इस पोस्ट में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी टैग किया है।
आपको बता दें, इल्मा के नेतृत्व में पुलिस ने नशा तस्करों, खनन माफिया पर लगाम कसी। 15 अगस्त को कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक के नहीं पहुंचने पर विधायक नाराज हो गए थे। इल्मा अफरोज ने अवैध खनन के आरोप में विधायक राम कुमार चौधरी के पत्नी का चालान काट दिया था।
इल्मा विदेश से नौकरी छोड़कर आई थी,अपने देश,अपनी अम्मी की सेवा करने..क्या हुआ @priyankagandhi जी- "लड़की हूं लड़ सकती हूं" का? ईमानदारी का इनाम लंबी छुट्टी?बातें बहुत हुईं अब लड़िए आप इल्मा के लिए वर्ना कोई लड़की ऐसे आगे नहीं आएगी? @AmitShah @PMOIndia @CMOFFICEHP @RahulGandhi https://t.co/kDtoK2GKv0
— richa anirudh (@richaanirudh) November 13, 2024
टैग्स