होम / सोशल मीडिया / शिवराज सिंह ने दशमत के पैर धोकर मांगी माफी, अजय कुमार ने पूछा ये बड़ा सवाल
शिवराज सिंह ने दशमत के पैर धोकर मांगी माफी, अजय कुमार ने पूछा ये बड़ा सवाल
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, सब समझ लें कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान है, तो जनता भगवान है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पेशाब कांड पीड़ित दशमत रावत को सीएम हाउस में बुलाकर माफी मांगी। शिवराज ने दशमत के पैर धोये, तिलक लगाया, फूल माला पहनाई और चरण रज को सिर से लगाया।
एमपी के सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा, यह वीडियो मैं आपके साथ इसलिए साझा कर रहा हूं कि सब समझ लें कि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान है, तो जनता भगवान है। किसी के साथ भी अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य के हर नागरिक का सम्मान मेरा सम्मान है।
उनके इस ट्वीट पर वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार ने रीट्वीट करते हुए उनसे एक सवाल पूछा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, आपको ये कहने कि जरूरत क्यों पड़ रही है कि मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान हैं, तो जनता भगवान है। बतौर मुख्यमंत्री आपने हमेशा दावा किया कि आप जनता कि भलाई के लिए काम कर रहे हैं, तो फिर चुनावों के ठीक पहले, आपको अपने होने पर संदेह क्यों? जनता को क्यों डरना चाहिये कि शिवराज सिंह चौवन नहीं रहे मुख्यमंत्री तो क्या होगा, सब ठीक है ना!
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में आदिवासी वोटर महत्वपूर्ण है। प्रदेश की 47 सीट शिड्यूल ट्राइव के लिए रिजर्व है। 2018 के विधानसभा चुनाव में इनमें 31 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा किया था। बीजेपी के खाते में महज 16 सीटें आयीं थीं।
वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
आपको ये कहने कि ज़रूरत क्यों पड़ रही है कि "मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान है, तो जनता भगवान है'। बतौर मुख्यमंत्री @ChouhanShivraj जी, आपने हमेशा दावा किया कि आप जनता कि भलाई के लिए काम कर रहे हैं। तो फिर चुनावों के ठीक पहले, आपको अपने होने पर संदेह क्यों ? जनता को क्यों डरना… https://t.co/j82ubUcaYe
— Ajay Kumar (@AjayKumarJourno) July 6, 2023
टैग्स शिवराज सिंह चौहान शिवराज सिंह पत्रकार अजय कुमार दशमत पेशाब कांड पीड़ित दशमत रावत एमपी के सीएम मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार