होम / सोशल मीडिया / भारत और श्रीलंका की टीम की सुधीर चौधरी ने की रोचक तुलना, वायरल हुआ ट्वीट
भारत और श्रीलंका की टीम की सुधीर चौधरी ने की रोचक तुलना, वायरल हुआ ट्वीट
हिंदी न्यूज चैनल 'आजतक' के सलाहकार संपादक व प्राइम टाइम एंकर सुधीर चौधरी ने भी एक ट्वीट किया है, जो चर्चा में है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2022 का खिताबी मुकाबला 23 रनों से जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। श्रीलंका ने छठी बार एशिया कप ट्रॉफी अपने नाम की है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर श्रीलंका को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। एशिया कप फाइनल में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 170 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी।
श्रीलंका ने पूरे मैच में अपनी पकड़ बनाए रखी और अंत में उन्होंने एशिया कप का ख़िताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में भारत की टीम पहले ही बाहर हो चुकी थी। एशिया कप में श्रीलंका की जीत और भारत जैसी मजबूत टीम के बाहर होने पर तमाम चर्चाएं है। इसी बीच हिंदी न्यूज चैनल 'आजतक' के सलाहकार संपादक व प्राइम टाइम एंकर सुधीर चौधरी ने भी एक ट्वीट किया है, जो चर्चा में है।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'भारतीय क्रिकेट टीम बॉलीवुड की तरह है। श्रीलंकाई टीम ओटीटी कंटेंट की तरह है। भारतीय क्रिकेट सितारे बॉलीवुड सुपरस्टार की तरह हैं। श्रीलंकाई टीम ने जोशीले खिलाड़ियों के साथ खेला, न कि उन सितारों के साथ जो दक्षिण भारतीय अभिनेताओं की तरह थे। अंत में उन्होंने लिखा कि सोलो सुपरस्टार मैच नहीं जीतते, लेकिन टीम के खिलाड़ी जीतते हैं। सुधीर चौधरी के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते है।
Indian cricket team is like Bollywood.
— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) September 12, 2022
Sri Lankan team is like OTT content.
Indian cricket stars are like Bollywood superstars.
Sri Lankan team played with passionate players not stars who were like South Indian actors.
* Solo Superstars don’t win matches but teams players do.
टैग्स सुधीर चौधरी वरिष्ठ पत्रकार श्रीलंका एशिया कप पाकिस्तान टीम भारतीय टीम