होम / सोशल मीडिया / वाह! स्मिता प्रकाश, क्या खूब जवाब दिया आपने पाक मंत्री को :)
वाह! स्मिता प्रकाश, क्या खूब जवाब दिया आपने पाक मंत्री को :)
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किये जाने के बाद इस मामले में अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली हार के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट और बढ़ गई है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago
न्यूज एजेंसी ‘एएनआई’ (ANI) की संपादक स्मिता प्रकाश ने पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद अहमद के उस बयान का जमकर मजाक उड़ाया है, जिसमें उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच अक्टूबर/नवंबर में युद्ध की संभावना जताई है।
स्मिता प्रकाश ने अपने ट्विटर हैंडल पर राशिद के इस ट्वीट का मजाक उड़ाते कहा है, ‘देखो पहले पितृपक्ष हैं, फिर नवरात्रि है, फिर दिवाली की ताश पार्टीज शुरू होती हैं। फिर वो करवाचौथ है, फिर दिवाली है... थोड़ा फ्री टाइम है नवंबर में, फिर वो कार्तिक पूर्णिमा, गुरुपर्व, क्रिसमस वगैरह आ जाते हैं। टाइम देख के ओके?’
Dekho pehle pitr paksh hai, phir navratre hain, phir diwali ki taash parties shuru hoti hain, phir vo karwa chauth hai, phir diwali hai....thoda free time hai november mey, phir voh kartik purnima, gurpurab christmas vagaira aa jate hai. Time dekh ke okay? https://t.co/Qv0USajKWL
— Smita Prakash (@smitaprakash) August 28, 2019
बता दें कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किये जाने के बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच रिश्ते तल्ख होते जा रहे हैं। इस मामले में अंतरराष्ट्रीय मंच पर मिली हार के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट और बढ़ गई है और वहां के नेता अनाप-शनाप बयान जारी कर रहे हैं। बता दें कि रेल मंत्री शेख राशिद का यह बयान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने भारत के साथ परमाणु युद्ध की गीदड़ भभकी दी थी।
टैग्स स्मिता प्रकाश एएनआई शेख राशिद अहमद