होम / सोशल मीडिया / बीजेपी का समान नागरिक संहिता पर बड़ा कदम, मिलिंद खांडेकर ने कही ये बात
बीजेपी का समान नागरिक संहिता पर बड़ा कदम, मिलिंद खांडेकर ने कही ये बात
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, भारत का संविधान हमें समान नागरिक संहिता की दिशा में आगे बढ़ने की अनुमति देता है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
भाजपा ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले (बीपीएल) परिवारों को साल में तीन रसोई गैस सिलेंडर नि:शुल्क देने का वादा किया है और साथ ही समान नागरिक संहिता लागू करने का वादा किया है।
घोषणापत्र जारी करने के बाद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'भारत का संविधान हमें समान नागरिक संहिता की दिशा में आगे बढ़ने की अनुमति देता है। सभी के लिए न्याय और किसी का भी तुष्टीकरण नहीं, यही हमारी नीति है। ' इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पत्रकार मिलिंद खांडेकर ने ट्वीट कर बड़ी बात कही है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषणा पत्र जारी किया है उसमें यूनिफॉर्म सिविल कोड शामिल हैं। ऐसा वादा बाकी राज्यों में भी किया था, हालांकि लागू करने के ज्यादातर कानून केंद्र सरकार के अधीन है। ये रास्ता 2024 की तरफ जा रहा है।
आपको बता दें, बीजेपी ने बीपीएल कार्ड धारकों को तीन फ्री कुकिंग गैस सिलेंडर देने का वादा किया है। इसके अलावा हर वार्ड में एक अटल आहार केंद्र स्थापित करने और पोषण स्कीम के तहत हर बीपीएल कार्ड धारक परिवार को आधा लीटर नंदिनी दूध देने का वादा किया है।
वरिष्ठ पत्रकार मिलिंद खांडेकर के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषणा पत्र जारी किया है उसमें यूनिफ़ॉर्म सिविल कोड शामिल हैं. ऐसा वादा बाक़ी राज्यों में भी किया था, हालाँकि लागू करने के ज़्यादातर क़ानून
— Milind Khandekar (@milindkhandekar) May 1, 2023
केंद्र सरकार के अधीन है. ये रास्ता 2024 की तरफ़ जा रहा है. https://t.co/Y86XH2rrwV
टैग्स कांग्रेस मिलिंद खांडेकर बीजेपी घोषणा पत्र समान नागरिक संहिता कर्नाटक चुनाव