होम / सोशल मीडिया / इलाहाबाद विवि की घटना पर ब्रजेश मिश्रा ने किया ट्वीट, आंदोलनरत छात्रों से की ये अपील

इलाहाबाद विवि की घटना पर ब्रजेश मिश्रा ने किया ट्वीट, आंदोलनरत छात्रों से की ये अपील

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, करीब दो महीने से छात्र फीस वृद्धि के मुद्दे पर आंदोलित हैं और इस आदेश को वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल, करीब दो महीने से छात्र फीस वृद्धि के मुद्दे पर आंदोलित हैं और इस आदेश को वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं।

यही नहीं, करीब 15 दिनों से विश्वविद्यालय के तमाम छात्र आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हुई है। इस बीच विश्वविद्यालय के एक छात्र द्वारा आत्मदाह का प्रयास किए जाने के बाद मामला और बिगड़ गया है।

बताया जाता है कि आदर्श सिंह भदौरिया नाम के इस छात्र नेता ने  आमरण अनशन पर बैठे छात्रों और उनके सहयोगियों के घर पर पुलिस दबिश के विरोध में खुद पर केरोसिन छिड़क लिया और आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। घटना के बाद छात्रों और पुलिस में हाथापाई हुई, पुलिस ने छात्रों को गिरफ्तार करने की कोशिश की। इस बीच आंदोलनकारी छात्रों के खिलाफ विश्‍वविद्यालय प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कराई है।

बता दें कि इलाहाबाद विश्विद्यालय में फीस वृद्धि के प्रस्ताव को वित्त समिति और एकेडमिक काउंसिल ने मंजूरी दे दी है और कार्यपरिषद की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग गई है। वहीं, विद्यार्थियों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन ने चार गुना फीस बढ़ा दी है, जिससे काफी परेशानी होगी और यह फैसला छात्रों के हित मे नहीं है। इसके बाद से यहां विद्यार्थियों का आंदोलन चल रहा है।

इस पूरे मामले पर हिंदी न्यूज चैनल 'भारत समाचार'  के एडिटर-इन-चीफ और वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश मिश्रा ने भी एक ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में ब्रजेश मिश्रा का कहना है, ‘इलाहाबाद विश्वविद्यालय के आंदोलनरत छात्र-छात्राओं से मेरा निवेदन। खुद को नुकसान न पहुंचाएं। आत्मदाह के प्रयास की पीड़ादायक खबरें आ रही है। कृपया ऐसा न करें। फीस वृद्धि के मसले पर आप आंदोलित हैं। आपकी मांग जायज है। अपने मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से लड़िए लेकिन खुद की हिफाजत रखिए।’

ब्रजेश मिश्रा द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।

 


टैग्स पत्रकार मीडिया न्यूज चैनल पत्रकारिता जर्नलिस्ट भारत समाचार समाचार4मीडिया हिंदी पत्रकारिता ब्रजेश मिश्रा न्यूज हिंदी न्यूज खबर समाचार मीडिया न्यूज़ मीडिया की न्यूज़ इलाहाबाद विश्वविद्यालय
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

1 day ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

1 day ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

3 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

3 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

22 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

10 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

10 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago