होम / सोशल मीडिया / बोले अभिषेक उपाध्याय-ये चैप्टर जितना चर्चा में आएगा, BJP के लिए उतना मुफीद होगा
बोले अभिषेक उपाध्याय-ये चैप्टर जितना चर्चा में आएगा, BJP के लिए उतना मुफीद होगा
बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर 4 छात्र हिरासत में लिए गए हैं। जामिया यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर के कहने पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग से पहले ये कार्रवाई की है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
पीएम मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर देश में बवाल खड़ा हो गया है। बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में भी हंगामा हुआ।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों ने मंगलवार रात 9 बजे इस डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग का ऐलान किया था। छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और दावा किया कि जब वे अपने मोबाइल फोन पर डॉक्यूमेंट्री देख रहे थे, तब उन पर हमला किया गया।
वहीं, इसके बाद अब जामिया यूनिवर्सिटी में बीबीसी डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर 4 छात्र हिरासत में लिए गए हैं।
जामिया यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर के कहने पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग से पहले ये कार्रवाई की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जामिया की सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है।
इस पूरे मसले पर 'एबीपी न्यूज़' के वरिष्ठ पत्रकार 'अभिषेक उपाध्याय' ने एक ट्वीट कर अपनी राय सामने रखी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि बीजेपी को मालूम था कि अगर PM मोदी पर बनाई BBC की डॉक्यूमेंट्री बैन होगी तो सबसे पहले वामपंथी चीखेंगे। वे इसे दिखाने पर अड़ जायेंगे। डॉक्यूमेंट्री में गुजरात दंगे का चैप्टर है। ये चैप्टर जितना चर्चा में आएगा, BJP के लिए उतना मुफीद होगा। ये एक "ट्रैप" था जिसमे वामपंथी फंस चुके हैं।
'एबीपी न्यूज़' के वरिष्ठ पत्रकार 'अभिषेक उपाध्याय' के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।
बीजेपी को मालूम था कि अगर PM मोदी पर बनाई BBC की डॉक्यूमेंट्री बैन होगी तो सबसे पहले वामपंथी चीखेंगे। वे इसे दिखाने पर अड़ जायेंगे। डॉक्यूमेंट्री में गुजरात दंगे का चैप्टर है। ये चैप्टर जितना चर्चा में आएगा, BJP के लिए उतना मुफीद होगा।
— abhishek upadhyay (@upadhyayabhii) January 25, 2023
ये एक "ट्रैप" था जिसमे वामपंथी फंस चुके हैं।
टैग्स एबीपी न्यूज अभिषेक उपाध्याय पीएम मोदी बीबीसी गुजरात दंगे