होम / सोशल मीडिया / ऋषभ पंत ने रजत शर्मा को बताया कैसे "तीन चमत्कारों" ने उनकी जिंदगी और करियर को बचा लिया

ऋषभ पंत ने रजत शर्मा को बताया कैसे "तीन चमत्कारों" ने उनकी जिंदगी और करियर को बचा लिया

तीसरा चमत्कार, डॉक्टर ने कहा दो चमत्कार तू पहले कर चुका है, अगर एसीएल (एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट) और पीसीएल (पोस्टीरियर क्रूसिएट लिगामेंट) की सर्जरी नहीं होगी तो ये तीसरा चमत्कार होगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

भारतीय स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत ने पहली बार विस्तार से  बताया कि कैसे 30 दिसंबर, 2022 को उत्तराखंड में रूड़की के रास्ते में उनके साथ जो कार हादसा हुआ, उसके बाद  "तीन चमत्कारों" ने उनकी जान और क्रिकेट करियर को बचा लिया। वह रजत शर्मा के  शो 'आप की अदालत' में सवालों के जवाब रहे थे।

यह शो आज रात 10 बजे इंडिया टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। पंत ने कहा, डॉक्टरों ने मुझसे कहा था कि मुझे ठीक होने में दो से तीन साल लगेंगे। डॉ. दिनशॉ पारदीवाला ने अद्भुत काम किया। वह मेरे पास आए और कहा, ऋषभ, देख, तुम्हें 3 चमत्कारों की जरूरत है। दो चमत्कार तुम पहले ही कर चुके हो। सबसे पहला ये कि, हादसे के बाद भी तू ज़िंदा बचा हुआ है, जो अपने आप में एक चमत्कार है।

दूसरा, तेरा दायां  घुटना  जो दाईं ओर 90 डिग्री मुड़ गया था, उसे तुमने हादसे के तुरंत बाद किसी की मदद से वापस उसी जगह पे लगा दिया, अगर ये सब ना करता तो एम्पुयूटेशन हो सकता था। तीसरा चमत्कार, डॉक्टर ने कहा दो चमत्कार तू पहले कर चुका है, अगर एसीएल (एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट) और पीसीएल (पोस्टीरियर क्रूसिएट लिगामेंट) की सर्जरी नहीं होगी तो ये तीसरा चमत्कार होगा।

मेरे लिगामेंट्स बुरी तरह टूट गए थे, कुछ भी नहीं बचा था। मैंने उनसे कहा, सर, आप टेंशन ना लें। ये भी कर दूंगा। वही हुआ। ये चमत्कार हो गया, क्योंकि डॉक्टर ने मुझे बताया कि कई लाख मामलों में से सिर्फ कुछ मामले ऐसे होते हैं जिसमें  एसीएल और पीसीएल दोनों अपने आप ठीक हो जाते हैं। ईश्वर बहुत दयालु थे। एसीएल और पीसीएल दोनों अपने आप ठीक हो गए। आपको बता दे, डॉ पारदीवाला मुंबई के  प्रसिद्ध आर्थ्रोस्कोपिक सर्जन हैं जो 22 वर्षों से इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं। वह आईसीसी की मेडिकल कमेटी के सदस्य हैं।

 


टैग्स इंडिया टीवी आप की अदालत ऋषभ पंत क्रिकेटर ऋषभ पंत
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

12 hours ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

12 hours ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

2 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

2 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

10 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

11 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

9 hours ago

CCI के आदेश पर झुका वॉट्सऐप, यूजर की सहमति से ही होगा डेटा शेयर

वॉट्सऐप ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि वह भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के आदेशों को लागू करेगा और यूज़र्स की सहमति के आधार पर ही अन्य मेटा कंपनियों के साथ डेटा शेयर करेगा।

1 hour ago