होम / सोशल मीडिया / इस मामले पर बोलीं ऋचा अनिरुद्ध, भगवान के काम में भी नहीं बाज आते भ्रष्टाचारी
इस मामले पर बोलीं ऋचा अनिरुद्ध, भगवान के काम में भी नहीं बाज आते भ्रष्टाचारी
महाकाल लोक में मूर्तियां गिरने की जानकारी लगते ही उज्जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया और अन्य पदाधिकारी तुरंत महाकाल लोक पहुंचे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
मध्य प्रदेश के उज्जैन में बिगड़े मौसम का असर महाकाल लोक पर भी पड़ा है। आंधी के कारण महाकाल लोक की कुछ मूर्तियां गिर गईं। महाकाल लोक में लगीं सप्तऋषि की सात मूर्तियों में से छह गिरी हैं।
हालांकि कलेक्टर ने शीघ्र ही इसे ठीक करवाने की बात कही है। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार ऋचा अनिरुद्ध ने ट्ववीट कर अपनी राय व्यक्त की है।
उन्होंने लिखा, भ्रष्टाचारी भगवान के काम में भी नहीं बाज आते, बाबा की लाठी जिस दिन पड़ेगी उस दिन सारा भ्रष्टाचार भूल जाएंगे।
आपको बता दें कि महाकाल लोक में सप्तऋषि की सात में से छह प्रतिमा हवा के कारण नीचे गिर पड़ी, जिनमें से एक मूर्ति की गर्दन टूट गई जबकि दो मूर्तियों के हाथ टूटे हैं। साथ ही कुछ मूर्तियों के सिर पर दरार भी आ गयी है। महाकाल लोक में मूर्तियां गिरने की जानकारी लगते ही उज्जैन शहर कांग्रेस अध्यक्ष रवि भदौरिया और अन्य पदाधिकारी तुरंत महाकाल लोक पहुंचे, जहां उन्होंने आरोप लगाया कि इन मूर्तियों के निर्माण में करोड़ों का भ्रष्टाचार हुआ है।
वरिष्ठ पत्रकार ऋचा अनिरुद्ध के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
भ्रष्टाचारी भगवान के काम में भी नहीं बाज़ आते... बाबा की लाठी जिस दिन पड़ेगी उस दिन सारा भ्रष्टाचार भूल जाएंगे ?♀️ https://t.co/gNkCHJtsGD
— richa anirudh (@richaanirudh) May 29, 2023
टैग्स पत्रकार सोशल मीडिया मीडिया ट्विटर ऋचा अनिरुद्ध ट्वीट