होम / सोशल मीडिया / इस घटना पर बोले राणा यशवंत, हमारा समाज आंखों पर पट्टी बांधकर चलता है

इस घटना पर बोले राणा यशवंत, हमारा समाज आंखों पर पट्टी बांधकर चलता है

हमारा समाज आंखों पर ऐसी पट्टी बांधकर चलता है कि सब कुछ सामने होने के बावजूद उसको नहीं दिखता और वह बार-बार गिरता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

उत्तर प्रदेश के हाथरस में सूरजपाल ( भोले बाबा उर्फ नारायण साकार हरि) के सत्संग में मची भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो चुकी है। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि अभी तक दर्ज की गई एफआईआर में बाबा का नाम शामिल नहीं है। उसके पास 24 आश्रमों का एक बड़ा नेटवर्क, लक्जरी कारों का एक बेड़ा और कम से कम 100 करोड़ की संपत्ति है। 65 वर्षीय सूरजपाल भगदड़ के बाद से लापता है।

इस मसले पर वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत ने एक पोस्ट कर निराशा व्यक्त की और समाज को जागरूक होने की सलाह दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट करते हुए लिखा, भोले बाबा नाम का संत पहले यूपी पुलिस में 18 साल तक काम कर चुका है। आखिरी दिन का सत्संग था और निकलते समय लोग एक दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में दबने लगे और फिर स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई।

जो आदमी लोगों को मरता हुआ छोड़कर भाग गया, इस जुगाड़ में है कि वह पुलिस से कैसे बचे, वह किस बात का बाबा है? हमारा समाज आंखों पर ऐसी पट्टी बांधकर चलता है कि सब कुछ सामने होने के बावजूद उसको नहीं दिखता और वह बार-बार गिरता है।

आपको बता दे, बाबा के दरबार में महिलाएं रूपक बनकर आती थीं और बाबा उनके बीच मे नाचता था। पड़ोसी गांव की महिलाओं ने बताया कि बाबा के पास एक मोहनी मंत्र है और जैसे ही महिलाएं उसके आसपास जाती हैं तो वह उसके सम्मोहन में जकड़ जाती हैं।

 

 


टैग्स राणा यशवंत पत्रकार राणा यशवंत
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

17 hours ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

17 hours ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

2 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

2 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

14 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

2 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago