होम / सोशल मीडिया / सौरभ भारद्वाज के इस कृत्य पर बोले राजकिशोर, ये आपराधिक मूर्खता है
सौरभ भारद्वाज के इस कृत्य पर बोले राजकिशोर, ये आपराधिक मूर्खता है
रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के डेढ़ साल बाद पहली बार यूक्रेनियन राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जापान में मुलाकात हुई।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के डेढ़ साल बाद पहली बार यूक्रेनियन राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जापान में मुलाकात हुई और जापान के अखबारों में भी यह मुलाकात सुर्खियों में रही। इस मीटिंग के दौरान पीएम मोदी ने कहा, यूक्रेन का युद्ध दुनिया का एक बड़ा मुद्दा है।
मैं इसे सिर्फ अर्थव्यवस्था और राजनीति का मुद्दा नहीं मानता बल्कि मेरे लिए यह मानवता का मुद्दा है। पीएम मोदी और जेलेंस्की की इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। इस वीडियो पर आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कुछ ऐसा कह दिया कि जिस पर उनकी तीखी आलोचना हुई।
दरअसल उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि क्या प्रधानमंत्री को ये भी नहीं बताया गया कि यूक्रेन की भाषा हिन्दी नहीं है। ये वीडियो सिर्फ भक्तों को बेवकूफ बनाने के काम आ सकता है। ये लिखते समय सौरभ भारद्वाज यह भूल गए कि पीएम मोदी भले ही हिंदी में बोल रहे हैं लेकिन वह ट्रांसलेट होकर सामने बैठे व्यक्ति को उसी की भाषा में सुनाई देता है।
क्या प्रधानमंत्री को ये भी नहीं बताया गया कि यूक्रेन की भाषा हिन्दी नहीं है । ये वीडियो सिर्फ़ भक्तों को बेवक़ूफ़ बनाने के काम आ सकता है । pic.twitter.com/S0da3tSlxe
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) May 20, 2023
उनके इस ट्वीट पर वरिष्ठ पत्रकार राजकिशोर ने ट्वीट कर उन्हें नसीहत दी है। उन्होंने लिखा, तो पुतिन, शी जिनपिंग, मेक्रॉन या जेंलस्की या फिर अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष जब वैश्विक मंचों पर अपनी मातृभाषा में सबको मूर्ख बनाने के लिये बोलते हैं? भारद्वाज जी ये आप व्यक्ति का अपमान करने के चक्कर में हमारी राजभाषा का अपमान कर रहे हैं। ये आपराधिक मूर्खता की श्रेणी में आएगा।
वरिष्ठ पत्रकार राजकिशोर के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
तो पुतिन, शी पिंग, मेक्रॉन या जेंलस्की या फिर अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष जब वैश्विक मंचों पर अपनी मातृभाषा में सबको मूर्ख बनाने के लिये बोलते हैं?
— राजकिशोर Rajkishor (@RajkishorLive) May 21, 2023
भारद्वाज जी ये आप व्यक्ति का अपमान करने के चक्कर में हमारी राजभाषा का अपमान कर रहे हैं। ये आपराधिक मूर्खता की श्रेणी में आएगा। https://t.co/WAswARLHXD
टैग्स सोशल मीडिया मीडिया ट्विटर पीएम मोदी आम आदमी पार्टी जापान यूक्रेन सौरभ भरद्वाज