होम / सोशल मीडिया / इस मसले पर बोले राजदीप सरदेसाई, बलात्कार का 'राजनीतिकरण' क्यों?
इस मसले पर बोले राजदीप सरदेसाई, बलात्कार का 'राजनीतिकरण' क्यों?
जबकि एक बार फिर आक्रोश उचित और समझ में आता है, बंद का क्या उद्देश्य पूरा होगा, खासकर जब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हो? हां, महाराष्ट्र में चुनाव कुछ ही महीने दूर हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
महाविकास अघाड़ी (MVA) ने बदलापुर कांड के विरोध में 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया है। एमवीए के नेताओं ने कहा है कि एकनाथ शिंदे सरकार बदलापुर घटना में अपनी कार्रवाई में देरी कर रही है और इस मामले पर सरकार की प्रतिक्रिया दुर्भाग्यपूर्ण है।
इस जानकारी के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और इस पर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, 'अब महाराष्ट्र में विपक्ष ने बदलापुर यौन उत्पीड़न को लेकर महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया है। जबकि एक बार फिर आक्रोश उचित और समझ में आता है, बंद का क्या उद्देश्य पूरा होगा, खासकर जब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया हो? हां, महाराष्ट्र में चुनाव कुछ ही महीने दूर हैं लेकिन बलात्कार का 'राजनीतिकरण' क्यों? स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर लड़कियों के लिए सुरक्षित माहौल बनाने के लिए आगे बढ़ने का रास्ता खोजने के लिए सरकार और विपक्ष एक साथ क्यों नहीं आते?'
आपको बता दें कि बुधवार को महाविकास अघाड़ी के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में महाराष्ट्र में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर लंबी चर्चा हुई। पिछले 10 सालों में महिला असुरक्षा के बढ़ते मुद्दे और बदलापुर मामले पर सरकार के रुख को असंवेदनशील बताते हुए शिवसेना ठाकरे समूह, कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया है।
So now opposition in Maharashtra calls for a Maharashtra bandh over Badlapur sexual assault. While once again the outrage is justified and understandable, what purpose will a bandh serve especially as the accused has been arrested? Yes, elections in Maharashtra are only months…
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) August 21, 2024
टैग्स महाराष्ट्र न्यूज बदलापुर केस