होम / सोशल मीडिया / सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय पर बोले राजदीप सरदेसाई: उत्कृष्ट निर्णय
सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय पर बोले राजदीप सरदेसाई: उत्कृष्ट निर्णय
सर्वोच्च अदालत ने तय कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना मनमानी बुलडोजर कार्रवाई को कानून विहीनता और अराजकता करार दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई पर ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए मनमानी कार्रवाई पर ब्रेक लगा दिया है। सर्वोच्च अदालत ने तय कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना मनमानी बुलडोजर कार्रवाई को कानून विहीनता और अराजकता करार दिया है।
सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय पर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और इसे अच्छा निर्णय करार दिया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा, सुप्रीम कोर्ट का तथाकथित 'बुलडोजर राज' पर उत्कृष्ट निर्णय। मेरा एकमात्र प्रश्न, उन सभी का क्या होगा जिनके घर ध्वस्त कर दिए गए? क्या न्याय पूर्वव्यापी हो सकता है? मनमाने ढंग से बुलडोजर चलाने वाले अधिकारियों और नेताओं का क्या? या क्या अब बहुत कम, बहुत देर हो चुकी है?
आपको बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर एक्शन पर फैसला सुनाते हुए कहा कि कानून का नियम यह सुनिश्चित करने के लिए ढांचा प्रदान करता है कि लोगों को पता हो कि उनकी संपत्ति मनमाने ढंग से नहीं छीनी जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि किसी का घर उसकी उम्मीद होती है। जस्टिस बीआर गवई ने कहा कि हर किसी का सपना होता है कि उसका आश्रय कभी न छिने और हर घर का सपना होता है कि उसके पास आश्रय हो।
Three cheers to Supreme Court! Outstanding judgement on so called ‘bulldozer raj ’.. My only question: what happens to all those whose houses were demolished? Can justice be retrospective? What of the officials and netas who used bulldozers arbitrarily? Or is it too little too…
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) November 13, 2024
टैग्स बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट सुप्रीम कोर्ट का बुलडोजर एक्शन पर फैसला बुलडोजर कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट