होम / सोशल मीडिया / जैन मुनि हत्या मामले पर बोले राजदीप, मीडिया कब तक धार्मिक भावनाओं से खेलता रहेगा?
जैन मुनि हत्या मामले पर बोले राजदीप, मीडिया कब तक धार्मिक भावनाओं से खेलता रहेगा?
इन दोनों आरोपियों ने मुनि महाराज को पैसा न वापस कर के उनकी हत्या कर दी।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
कर्नाटक के बेलगाम जिले में दिगंबर जैन मुनि आचार्य श्री कामकुमारा नंदी महाराज की हत्या कर दी गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों नारायण बसप्पा माडी और हसन दलायथ को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि मुनि महाराज ने आरोपी नारायण बसप्पा माडी और हसन दलायथ को पैसा उधार दिया था, जिसके बारे में उन्होंने पूछताछ की थी।
इन दोनों आरोपियों ने मुनि महाराज को पैसा न वापस कर के उनकी हत्या कर दी। इस पूरे मामले को धार्मिक रंग देने वालों को वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने आड़े हाथ लिया है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, कर्नाटक में जैन मुनि हत्या मामले में नारायण और हसन की गिरफ्तारी और प्रारंभिक पूछताछ से पता चलता है कि इसका धर्म से कोई लेना-देना नहीं था, बल्कि उधार दिए गए पैसे के वित्तीय विवाद से जुड़ा एक भयानक अपराध था। इसे सांप्रदायिक रंग देना, जैसा कि कुछ समूहों ने किया है, खतरनाक और शर्मनाक है। नेता और मीडिया का एक वर्ग भी कब तक धार्मिक भावनाओं से खेलता रहेगा? सोचना।
दूसरी ओर, बीजेपी के राज्य प्रमुख नलिन कुमार कतील ने इस घटना की निंदा की और इस मामले में सभी पहलुओं को शामिल करते हुए गहन जांच की मांग की है।
वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
Arrests of one Narayana and Hasan made in Jain muni murder case in Karnataka and prelim inquiry shows that it had nothing to do with religion but was a horrific crime linked to financial dispute over money lent. To communalise it, as some groups have done, is dangerous and…
— Rajdeep Sardesai (@sardesairajdeep) July 11, 2023
टैग्स राजदीप सरदेसाई कर्नाटक बेलगाम जिले में दिगंबर जैन मुनि कामकुमारा नंदी महाराज नारायण बसप्पा माडी हसन दलायथ वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई