होम / सोशल मीडिया / जोस बटलर की अविस्मरणीय पारी पर बोले राजदीप, आप बॉस हैं

जोस बटलर की अविस्मरणीय पारी पर बोले राजदीप, आप बॉस हैं

बटलर ने 60 गेंदों में 107 रनों की पारी खेलने के साथ टीम को टारगेट तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। राजस्थान की इस सीजन ये छठी जीत है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

आईपीएल 2024 के 31वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में 2 विकेट से जीत हासिल की। जोस बटलर की सेंचुरी की मदद से टीम ने 20 ओवर में 224 रन चेज कर दिए, यह आईपीएल इतिहास के सबसे सक्सेसफुल रन चेज की बराबरी है।

इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने ही 2020 में पंजाब के खिलाफ 224 का टारगेट चेज किया था। बटलर ने 60 गेंदों में 107 रनों की पारी खेलने के साथ टीम को टारगेट तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। राजस्थान की इस सीजन ये छठी जीत है और वह प्वाइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ नंबर 1 पोजीशन पर बने हुए हैं।

जोस बटलर की अविस्मरणीय पारी पर वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' से एक पोस्ट की और अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने लिखा, किसी भी अंग्रेजी खिलाड़ी ने जोस बटलर जैसा योगदान नहीं दिया है आईपीएल के लिए। जबकि उनके अधिकांश देशवासियों ने भारतीय विकेटों पर संघर्ष किया है, उन्होंने अपने बल्ले के दम पर मैच जीते हैं जैसा कि उन्होंने आज किया।

सबसे अच्छी बात यह है कि उन्होंने हमेशा अच्छे और बुरे समय में मुस्कुराहट और शांति के साथ खेला है। जोस को तारीफ़ करें। आप बॉस हैं। आपको बता दे, राजस्थान रॉयल्स की टीम 7 में से 6 मैच जीतकर पहले स्थान पर विराजमान है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स 6 में से 4 मैच हारने के बाद दूसरे स्थान पर है।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

9 hours ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

9 hours ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

2 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

2 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

7 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

8 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

6 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

20 hours ago