होम / सोशल मीडिया / विनेश फोगाट को ट्रॉफी की तरह हरियाणा में मत घुमाओ: रजत शर्मा

विनेश फोगाट को ट्रॉफी की तरह हरियाणा में मत घुमाओ: रजत शर्मा

ये अभी भी पूरी तरह बदला नहीं है। पीछे से वही चलाते हैं। अब भी हम सुन रहे है विनेश को राज्य सभा में लाएंगे, मनु भाकर विधानसभा चुनाव लड़वायेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

पेरिस ओलंपिक में अपने दमदार प्रदर्शन से फाइनल में जगह बनाने वाली भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट का इंदिरा गांधी राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। रोड शो में बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी मौजूद रहे।

इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पत्रकार रजत शर्मा ने एक पोस्ट कर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट की और लिखा, 'चैंपियन विनेश को सिर आँखों पर बिठाओ,मान दो, वो देश का गौरव है। पर हरियाणा में चुनाव है इसलिये उसे अपनी ट्रॉफी की तरह मत घुमाओ। खेल में राजनीति मत घुसाओ।

बृजभूषण शरण सिंह भी नेतागिरी करते थे। बीजेपी को धमकाते थे कि वो एसपी में चले जाएंगे और  4-5 सीटें हरवा देंगे। पूरी कुश्ती बर्बाद कर दी। जब तक खेल में राजनीति और परिवारवाद घुसा हुआ है, हमें मेडल नहीं मिल सकते। ओलंपिक में मेडल पाने वाले 84 देश थे, हम 71वें नंबर पर आये।

जरा सा नीदरलैंड छठे नंबर पर है, छोटा सा कोरिया 8th है। हमारे खिलाड़ियों के लिये बजट था, पूरा सपोर्ट था। पर क्या हुआ? सच तो ये है मेडल पाने के लिए जो 10-15 साल की तैयारी चाहिये उसकी पहले 70 साल में किसी ने परवाह नहीं की। खेलों की सारी Associations कुछ नेताओं, कुछ परिवारों की दुकान बन गई।

ये अभी भी पूरी तरह बदला नहीं है। पीछे से वही चलाते हैं। अब भी हम सुन रहे हैं विनेश को राज्य सभा में लाएँगे, मनु भाकर विधानसभा चुनाव लड़वायेंगे। अब खिलाड़ियों को लेकर या तो राजनीति हो सकती है या सारा फोकस मेडल लाने पर हो सकता हैं। दोनों तो नहीं हो सकते।'


टैग्स रजत शर्मा ऱाजनीति खेल
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

3 hours ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

3 hours ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

2 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

2 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 hour ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

2 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

22 hours ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

50 minutes ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

14 hours ago