होम / सोशल मीडिया / आगामी महाराष्ट्र चुनाव में लचर कानून व्यवस्था होगा बड़ा मुद्दा: दीपक चौरसिया

आगामी महाराष्ट्र चुनाव में लचर कानून व्यवस्था होगा बड़ा मुद्दा: दीपक चौरसिया

महाराष्‍ट्र के कांग्रेस नेताओं की सोमवार यानी आज दिल्‍ली में राहुल गांधी से मुलाकात होनी है। वहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनावों में अब कुछ ही वक्‍त बचा है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। महाराष्‍ट्र के कांग्रेस नेताओं की सोमवार यानी आज दिल्‍ली में राहुल गांधी से मुलाकात होनी है। वहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट करके बताया है कि आगामी चुनाव में कानून व्यवस्था एक बड़ा मुद्दा होने वाला है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल से एक पोस्ट की और लिखा, बाबा सिद्दीकी की सनसनीखेज हत्या में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम आने के बाद सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई।

बाबा सिद्दीकी सलमान के खास दोस्त थे, बड़ी बात ये रही कि काले हिरण के मामले में बाबा सिद्दीकी हमेशा सलमान खान के साथ खड़े रहे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस हत्याकांड में मोहम्मद जीशान अख्तर नाम के एक और शख्स का नाम सामने आया है, जीशान अख्तर ही वह शख्स है जो गुरमेल बलजीत सिंह, धर्मराज कश्यप और शिवकुमार गौतम उर्फ शिवा नाम के तीनों सूत्रों को लॉजिस्टिक सपोट के साथ-साथ बाबा सिद्दीकी की हर एक जानकारी दे रहा था।

मुंबई पुलिस ने खुलासा किया है कि जीशान अख्तर जेल में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोगों के संपर्क में आया था। फिलहाल मुंबई पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 2 अभी भी फरार हैं। ऐसे में बाबा सिद्दकी की हत्या के बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अब लचर कानून व्यवस्था सबसे बड़े मुद्दे के तौर पर रहने वाला है।

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

5 hours ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

6 hours ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

2 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

2 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

3 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

5 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

3 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

16 hours ago