होम / सोशल मीडिया / 'टाइम्स नाउ' से बोले PM मोदी, विपक्ष के विरोध की उम्र बस 4 जून तक है
'टाइम्स नाउ' से बोले PM मोदी, विपक्ष के विरोध की उम्र बस 4 जून तक है
प्रधानमंत्री का कहना है कि न हम इस्लाम के विरोधी हैं, न हम मुसलमानों के विरोधी हैं, हमारा यह काम ही नहीं है। ये विरोध और जो ये तीव्रता है, इसकी उम्र 4 जून तक है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'टाइम्स नाउ' और 'टाइम्स नाउ नवभारत' की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार और 'टाइम्स नाउ नवभारत' के कंसल्टिंग एडिटर सुशांत सिन्हा को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू में उन्होंने कई मसलों पर खुलकर बात की है।
उन्होंने विपक्ष के आरोपों को लेकर कहा, 'मुझे लगता है कि ये विरोध और जो ये तीव्रता है, इसकी उम्र 4 जून तक है। 4 जून के बाद न उनकी हैसियत होगी, न ही उनका हौसला होगा। सिर्फ और सिर्फ मेरे देश की ताकत होगी। मेरे देश का सामर्थ्य होगा, मेरे देश के लोकतंत्र का सामर्थ्य होगा। मेरे देश के 140 करोड़ नागरिकों का सामर्थ्य होगा और दुनिया भारत के लोकतांत्रिक सामर्थ्य को नए सिरे से देखना शुरू करेगी।'
प्रधानमंत्री ने एंटी मुस्लिम कहे जाने के आरोपों पर भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'न हम इस्लाम के विरोधी हैं, न हम मुसलमानों के विरोधी हैं, हमारा यह काम ही नहीं है। जहां तक गाली देने का सवाल है, ये नेहरू के जमाने से एक नेरेटिव बना हुआ है इस प्रकार की गाली देने का। पहले गाली देते थे क्योंकि कम मेहनत में ज्यादा मुनाफे वाला काम था। गाली दे दो कि ये मुसलमानों के दुश्मन हैं, तो आप अपने आप बिना कुछ किए मुसलमानों के मित्र बन जाते हैं। तो मुफ्त में फायदा मिलता है।'
पीएम मोदी के इस इंटरव्यू को आप यहां देख और सुन सकते हैं।
टैग्स