होम / सोशल मीडिया / अमिताभ अग्निहोत्री ने वसुंधरा राजे को लेकर कह दी ये बड़ी बात
अमिताभ अग्निहोत्री ने वसुंधरा राजे को लेकर कह दी ये बड़ी बात
PM नरेंद्र मोदी ने कहा, पहले की सरकारें रेल रोड बनाने में जितना खर्च करती थीं, उससे कई गुना ज्यादा खर्च बीजेपी कर रही है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश के सबसे लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे सेक्शन के दिल्ली-दौसा-लालसोट का उद्धाटन किया। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे है और इसकी कुल लंबाई 1386 किलोमीटर है।
पीएम मोदी की रैली इसलिए भी महत्वपूर्ण थी क्योंकि इसी साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव भी होने हैं। बीजेपी ने अभी यह ऐलान नहीं किया है कि वह चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ने वाली है? क्या चुनाव मोदी के चेहरे पर लड़ा जायेगा या फिर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के हाथ में कमान होगी !
पीएम मोदी ने रैली को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा, राजस्थान में कांग्रेस कैसे सरकार चला रही है ये किसी ये छिपा नहीं है। पीएम मोदी ने कहा, पहले की सरकारें रेल रोड बनाने में जितना खर्च करती थीं, उससे कई गुना ज्यादा खर्च बीजेपी कर रही है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, ये राजस्थान समेत देश की प्रगति के दो मजबूत स्तंभ बनने वाले हैं। पीएम की इस रैली के बाद वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री ने ट्वीट कर अपनी राय व्यक्त की है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि राजस्थान में भाजपा की चुनावी रणनीति में दो चीजें आकार लेती दिख रही हैं। एक, वसुंधरा राजे के स्थान पर नया नेतृत्व -संभवतः गजेंद्र सिंह शेखावत और दूसरी यह कि पार्टी का विशेष ध्यान रहेगा गुर्जर और मीणा वोट पर।
उनके इस ट्वीट पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और यह वायरल हो रहा है। वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री के द्वारा किए गए ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
राजस्थान में भाजपा की चुनावी रणनीति में दो चीजें आकार लेती दिख रही हैं -- एक ,वसुंधरा राजे के स्थान पर नया नेतृत्व -संभवतः गजेंद्र सिंह शेखावत और दूसरी यह कि पार्टी का विशेष ध्यान रहेगा गुर्जर और मीणा वोट पर --
— Amitabh Agnihotri (@Aamitabh2) February 13, 2023
टैग्स सोशल मीडिया मीडिया अमिताभ अग्निहोत्री दिल्ली मीडिया न्यूज़ दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे उद्घाटन दिल्ली जयपुर दूरी पीएम मोदी राजस्थान दौसा