होम / सोशल मीडिया / इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले पी चिदंबरम, 'वन नेशन, वन इलेक्शन' नामुमकिन
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले पी चिदंबरम, 'वन नेशन, वन इलेक्शन' नामुमकिन
उन्होंने कहा कि इसे लागू करने के लिए कम से कम पांच संशोधनों की जरूरत पड़ेगी, और ये कि प्रधानमंत्री मोदी के पास इसके लिए परयाप्त संख्या नहीं है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता पी चिदंबरम ने मुंबई में गुरुवार को इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2024 में शिरकत की और विभिन्न मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा, देश में 'वन नेशन, वन इलेक्शन' लागू नहीं हो सकता है।
कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम का कहना है कि एनडीए सरकार के पास इतनी क्षमता नहीं है कि वे इसे लागू कर पाएं। उन्होंने कहा कि इसे लागू करने के लिए कम से कम पांच संशोधनों की जरूरत पड़ेगी, और ये कि प्रधानमंत्री मोदी के पास इसके लिए परयाप्त संख्या नहीं है।
वही, जब उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस ने जानबूझकर यह दुष्प्रचार किया कि संविधान खतरे में है और बीजेपी लोकसभा चुनावों के बाद दोबारा सत्ता में आने पर आरक्षण हटा देगी, तो चिदंबरम ने कहा, भाजपा संविधान में संशोधन करेगी। वे इसकी तैयारी कर रहे थे।
कांग्रेस सांसद पी. चिदंबरम ने केंद्र की बीजेपी-नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा मार्च तक 'वन नेशन, वन इलेक्शन' लागू करने की खबरें हैं। लेकिन यह वर्तमान संविधान के तहत संभव नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कांग्रेस पर आरक्षण समाप्त करने के आरोपों पर चिदंबरम ने कहा, हम आरक्षण समाप्त क्यों करेंगे? हम ही तो आरक्षण की सीमा 50 प्रतिशत से अधिक करने और जाति जनगणना की मांग कर रहे हैं।
टैग्स