होम / सोशल मीडिया / विनोद अग्निहोत्री ने की रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की प्रशंसा : जानिए कारण
विनोद अग्निहोत्री ने की रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की प्रशंसा : जानिए कारण
लोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर हुई चर्चा सौहार्दपूर्ण रही। वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की शिष्टता और संतुलित नेतृत्व की प्रशंसा की।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago
संसद के मानसून सत्र के दौरान सोमवार को लोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर चर्चा हुई, जो पूरी तरह सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस सफल चर्चा का श्रेय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को दिया जा रहा है, जिन्होंने सदन में संतुलन बनाए रखा और सभी दलों को साथ लेकर चलने की कोशिश की।
इस बीच अमर उजाला समूह के वरिष्ठ सलाहकार संपादक विनोद अग्निहोत्री ने भी रक्षा मंत्री की तारीफ़ की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से एक पोस्ट करते हुए लिखा कि जिस संयम, शिष्टता और राष्ट्रहित की भावना के साथ राजनाथ सिंह ने लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चर्चा को संभाला, वह प्रशंसनीय है।
विनोद अग्निहोत्री के अनुसार, आमतौर पर जब संसद में सुरक्षा या सैन्य अभियानों पर बहस होती है, तो वातावरण में तनाव या राजनीतिक खींचतान देखी जाती है। परंतु इस बार ऐसा नहीं हुआ। रक्षामंत्री ने न केवल विषय की गंभीरता को बनाए रखा, बल्कि विपक्ष को भी सम्मानजनक रूप से सुना और सभी पक्षों के विचारों का स्वागत किया।
आपको बता दें, रक्षा मामलों पर विपक्ष ने भी सरकार के प्रयासों की सराहना की और इसे 'सुरक्षा नीति में परिपक्वता का संकेत' बताया। विपक्षी नेताओं ने कहा कि ऐसे अभियान दलगत राजनीति से ऊपर उठकर देखने योग्य होते हैं।
ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में शुरू हुई चर्चा सकारात्मक वातावरण में होने का श्रेय रक्षामंत्री @rajnathsingh को है उन्होंने अपनी बात पूरी दृढ़ता शालीनता से बिना आक्रामकता के कही।लोकतंत्र में दोनों पक्ष वैचारिक विरोधी होते हैं शत्रु नहीं।भाजपा में इस अटल परंपरा के वाहक राजनाथ जी हैं।
— विनोद अग्निहोत्री Vinod Agnihotri (@VinodAgnihotri7) July 29, 2025
टैग्स