होम / सोशल मीडिया / रेल मंत्री के इस ऐलान पर बोले संकेत उपाध्याय, सुविधाओं की बात कब होगी?
रेल मंत्री के इस ऐलान पर बोले संकेत उपाध्याय, सुविधाओं की बात कब होगी?
रेल मंत्री ने वंदे मेट्रो की अवधारणा के बारे में बताते हुए कहा कि इन ट्रेनों को दो शहरों के बीच हाई फ्रीक्वेंसी के साथ चलाया जाएगा, जो प्रत्येक करीब 100 किमी से कम हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेलवे को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने एक प्रेस वार्ता में बताया कि अब 'वंदे भारत' ट्रैन की तर्ज पर 'वंदे मेट्रो' ट्रेन लाने की योजना है जो कि छोटे शहरों के बीच चलाई जानी है।
रेल मंत्री ने वंदे मेट्रो की अवधारणा के बारे में बताते हुए कहा कि इन ट्रेनों को दो शहरों के बीच हाई फ्रीक्वेंसी के साथ चलाया जाएगा, जो प्रत्येक करीब 100 किमी से कम हैं। उन्होंने कहा, 'माननीय प्रधानमंत्री ने इस वर्ष लक्ष्य दिया है। वंदे भारत ट्रेन की सफलता के बाद, पीएम मोदी ने एक नई विश्व स्तरीय क्षेत्रीय ट्रेन विकसित करने के लिए कहा, जो वंदे मेट्रो होगी।'
रेल मंत्री ने कहा कि यह ट्रेन भारतीय रेल के लिए क्रांतिकारी बदलाव लाने वाला साबित होगा। वंदे मेट्रो ट्रेन 1950 और 1960 में डिजाइन किए गए कई ट्रेनों को रिप्लेस करेगा। वहीं अगर सुविधाओं की बात करें तो ऐसा माना जा रहा है कि जो सुविधाएं 'वंदे भारत' ट्रैन में इस समय दी जा रही है वहीं सुविधाएं भी इस ट्रैन में दी जाएगी।
रेल मंत्री के इस ऐलान के बाद वरिष्ठ पत्रकार 'संकेत उपाध्याय' ने ट्वीट कर रेल मंत्री से एक गुजारिश की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'ट्रेन मुझे बहुत पसंद है। नई घोषणा अच्छी लगती है। वंदे भारत के बाद अब वंदे मेट्रो। पर यह ट्रेनें महंगी होंगी। हर वंदे भारत और शताब्दी राजधानी के साथ-उस हर लेट लतीफ़ फ़रक्का एक्सप्रेस या पैसेंजर रेल की सुविधाओं के बारे में भी सोचिए। ट्रेन गरीब ज़्यादा इस्तेमाल करते हैं।'
वरिष्ठ पत्रकार संकेत उपाध्याय द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।
ट्रेन मुझे बहुत पसंद है। नई घोषणा अच्छी लगती है। वन्दे भारत के बाद अब वन्दे मेट्रो। पर यह ट्रेनें महँगी होंगी। हर वन्दे भारत और शताब्दी राजधानी के साथ - उस हर लेट लतीफ़ फ़रक्का एक्सप्रेस या पैसेंजर रेल की सुविधाओं के बारे में भी सोचिए। ट्रेन गरीब ज़्यादा इस्तेमाल करते है। https://t.co/NFvUHZ9uff
— Sanket Upadhyay (@sanket) February 4, 2023
टैग्स सोशल मीडिया मीडिया एनडीटीवी संकेत उपाध्याय रेलवेज