होम / सोशल मीडिया / मध्य प्रदेश में नर्स भर्ती का पेपर लीक, पत्रकार अंकित त्यागी ने उठाया ये बड़ा सवाल
मध्य प्रदेश में नर्स भर्ती का पेपर लीक, पत्रकार अंकित त्यागी ने उठाया ये बड़ा सवाल
नर्सिंग पेपर लीक मामले में कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में माफियाओं का राज है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
मध्य प्रदेश में संविदा स्टाफ नर्स भर्ती का पेपर लीक हो गया है। इसके बाद परीक्षा को निरस्त कर दिया गया। आपको बता दें कि 2284 पदों के लिये 45000 उम्मीदवार परीक्षा देने वाले थे। इसके विरोध में कई सेंटर्स पर परीक्षार्थियों ने प्रदर्शन किया।
वहीं, कांग्रेस ने सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए प्रदेश में माफियाओं का राज बताया। पेपर लीक मामले में परीक्षार्थियों ने कुछ सेंटर और एनएचएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। परीक्षार्थियों ने पूरे मामले की जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
नर्सिंग पेपर लीक मामले में कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में माफियाओं का राज है। प्रदेश में माफिया और सरकार के बीच गठजोड़ है। शिवराज सिंह का न तो सरकार पर कंट्रोल है और ना ही वो माफिया को रोक पा रहे हैं। इस पूरे मामले पर 'एनडीटीवी' में रेजिडेंट एडिटर और पत्रकार 'अंकित त्यागी' ने ट्वीट कर बड़ा सवाल खड़ा किया है।
उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि मध्य प्रदेश में आज ही हुए संविदा स्टाफ नर्स भर्ती का पेपर लीक हुआ और अब परीक्षा निरस्त। 2284 पदों के लिये 45000 क़िस्मत आज़मा रहे थे। बार बार युवाओ के भविष्य से कौन खेल रहा है? राज्य सरकारे पेपर लीक रोकने में असमर्थ है या सारा खेल जानबूझकर नौकरियों को टालने का है? जांच ज़रूरी है।
पत्रकार 'अंकित त्यागी' के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
मध्य प्रदेश में आज ही हुए संविदा स्टाफ नर्स भर्ती का पेपर लीक हुआ और अब परीक्षा निरस्त।
— Ankit Tyagi (@Ankit_Tyagi01) February 7, 2023
2284 पदो के लिये 45000 क़िस्मत आज़मा रहे थे।
बार बार युवाओ के भविष्य से कौन खेल रहा है? राज्य सरकारे पेपर लीक रोकने में असमर्थ है या सारा खेल जानमुझकर नौकरियों को टालने का है? जाँच ज़रूरी है। pic.twitter.com/2soU4L1bYQ
टैग्स एनडीटीवी अंकित त्यागी staf nurse एग्जाम पत्रकार अंकित त्यागी