होम / सोशल मीडिया / एक समय निधि कुलपति को देखना ही उद्देश्य था : चित्रा त्रिपाठी

एक समय निधि कुलपति को देखना ही उद्देश्य था : चित्रा त्रिपाठी

गोरखपुर से मीडिया के बड़े संस्थान में काम करने के लिये जब हैदराबाद पहुँची तो लोग कहते कि निधि कुलपति को देखा करो, उनकी भाषा, उनकी बॉडी लैंग्वेज, उनका आत्मविश्वास।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

एनडीटीवी इंडिया की सबसे पुरानी एंकर निधि कुलपति ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। निधि कुलपति 2003 से एनडीटीवी से जुड़ी थीं। निधि कुलपति की पहचान भारत के उन एंकर्स में होती है जिन्होंने मर्यादा के साथ पत्रकारिता की।

इस बीच वरिष्ठ पत्रकार और एंकर चित्रा त्रिपाठी ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी मन की बात कही। उन्होंने एक्स पर लिखा, गोरखपुर से मीडिया के बड़े संस्थान में काम करने के लिये जब हैदराबाद पहुँची तो लोग कहते कि निधि कुलपति को देखा करो, उनकी भाषा, उनकी बॉडी लैंग्वेज, उनका आत्मविश्वास।

सीखो उनसे कि टीवी पर कैसे खबरों को दर्शकों तक पहुँचाना है। तब मैं घंटों उन्हें देखती थी। क्या ख़बर पढ़ रही हैं, इससे बहुत ज़्यादा मतलब नहीं होता था। निधि कुलपति को देखना ही उद्देश्य था। आज सोशल मीडिया से जानकारी मिली की 58 साल की उम्र में निधि कुलपति अपनी संस्था से रिटायर हो रही हैं।

कभी मेरी उनसे व्यक्तिगत मुलाकात नहीं रही लेकिन हमेशा उनको टीवी पर देखना अच्छा लगता। मेरी पीढ़ी के बहुत सारे पत्रकार यकीनन आपको देखकर, आपसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़े। उन तमाम कोशिशों, संघर्षों और शानदार पत्रकारिता के लिये आपका शुक्रिया, जिस दौर में महिलाओं की टीवी पर मौजूदगी बहुत कम थी, उस समय आपने अपनी दमदार उपस्थिति टीवी पर दर्ज की।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

15 hours ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

15 hours ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

2 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

2 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

13 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

15 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

45 minutes ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

1 hour ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago