होम / सोशल मीडिया / नाविका कुमार ने पंजाब पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- न रहें किसी गलतफहमी में
नाविका कुमार ने पंजाब पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप, कहा- न रहें किसी गलतफहमी में
हिंदी चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' की संवाददाता भावना किशोर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से सवाल करने गई थीं, तभी उन्हें पुरुष पुलिसवाले अपने साथ उठा ले गए।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
टाइम्स नेटवर्क की ग्रुप एडिटर नाविका कुमार ने एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि ऑपरेशन 'शीश महल' के बाद शुक्रवार 5 मई को पंजाब में टाइम्स नेटवर्क की एक महिला पत्रकार को हिरासत में ले लिया गया।
हिंदी चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' की संवाददाता भावना किशोर लुधियाना में आप संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल से सवाल करने गई थीं, तभी उन्हें पुरुष पुलिसवाले अपने साथ उठा ले गए थे।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ये मीडिया पर बड़ा हमला है और वो पंजाब सीएम से मांग करती है कि उनके रिपोर्टर को तुरंत रिहा किया जाए। इस मामले पर चैनल के सीनियर एंकर और वरिष्ठ पत्रकार सुशांत सिंह ने भी ट्वीट किया है।
उन्होंने लिखा, एक महिला रिपोर्टर को झूठा केस बनाकर अरेस्ट कर लेने से किसी को ये लगता है कि वो नवभारत को डरा देंगे, हमारा हौसला तोड़ देंगे, सवालों से बच जाएंगे तो ये उनकी गलतफहमी है। नवभारत की और बेटियां भी सवाल पूछ रही हैं केजरीवाल जी, इनको भी अरेस्ट कराएंगे क्या?
आपको बता दे, टाइम्स नाउ नवभारत ने हाल ही में ऑपरेशन शीश महल दिखाया था। जांच-पड़ताल के दौरान हाथ लगे दस्तावेजों और फोटो-वीडियो से यह खुलासा हुआ कि दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कोरोना काल में रेनोवेशन (सुंदरीकरण) के नाम पर अपने सरकारी आवास के रेनोवेशन पर 44 करोड़ रुपए से अधिक की रकम खर्च की थी।
I demand that @BhagwantMann & @ArvindKejriwal to release @TNNavbharat reporter @BhawanaKishore immediately. Detained by @DGPPunjabPolice for the last 7 hours. Accused of an accident when she was not driving a car. This is serious intimidation of the media.#sheeshmahalBadla pic.twitter.com/cuBoDNKNDt
— Navika Kumar (@navikakumar) May 5, 2023
टैग्स देश News