होम / सोशल मीडिया / इस मामले को लेकर पत्रकारों की कैटेगरी में नंबर-1 बने सीनियर जर्नलिस्ट दीपक चौरसिया
इस मामले को लेकर पत्रकारों की कैटेगरी में नंबर-1 बने सीनियर जर्नलिस्ट दीपक चौरसिया
सोशल मीडिया एनालिटिक्स फर्म ‘ट्वीटीट’ (Twitteet) ने अक्टूबर 2020 की अपनी ट्विटर इंगेजमेंट रिपोर्ट जारी की है। ट्वीटीट ने 20 कैटेगरीज में यह रिपोर्ट जारी की है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago
सोशल मीडिया एनालिटिक्स फर्म ‘ट्वीटीट’ (Twitteet) ने अक्टूबर 2020 की अपनी ट्विटर इंगेजमेंट रिपोर्ट जारी की है। ट्वीटीट ने 20 कैटेगरीज में यह रिपोर्ट जारी की है, जिनमें राजनेता, पत्रकार, बिजनेस लीडर्स, फाउंडर और इन्वेस्टर्स, खिलाड़ी, शेफ, लेखक, कॉमेडियन और मूवी स्टार्स शामिल हैं। इस रिपोर्ट में अक्टूबर महीने में इन कैटेगरीज के यूजर्स के अकाउंट पर इंगेजमेंट के बारे में जानकारी दी गई है।
इस रिपोर्ट के मुताबिक पत्रकारों की लिस्ट में वरिष्ठ पत्रकार दीपक चौरसिया 1.88 मिलियन इंगेजमेंट के साथ पहले नंबर पर, रोहित सरदाना 1.1 मिलियन इंगेजमेंट के साथ दूसरे नंबर पर और सुशांत सिन्हा 1.05 मिलियन इंगेजमेंट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
पॉलिटिक्स कैटेगरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर इंगेजमेंट सबसे ज्यादा 7.2 मिलियन रहा है। इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी 3.5 मिलियन इंगेजमेंट के साथ दूसरे नंबर पर हैं, जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीसरे नंबर और प्रियंका गांधी चौथे नंबर पर हैं।
बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर विलेन का किरदार निभाने वाले सोनू सूद असल जीवन में हीरो साबित हुए हैं। कोरोना काल के दौरान उन्होंने जिस तरह आम आदमी की मदद की है, वह एक नजीर है। ट्विटर इंगेजमेंट के मामले में 2.4 मिलियन इंगेजमेंट के साथ सोनू सूद बॉलीवुड स्टार्स में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं शाहरुख खान 7.3 मिलियन इंगेजमेंट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अक्षय कुमार 6.72 मिलियन इंगेजमेंट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
यहां जानिए किस कैटेगरी में किसने मारी बाजी-
पॉलिटिक्स- नरेंद्र मोदी, इंगेजमेंट 72,15,913
बॉलीवुड- सोनू सूद, इंगेजमेंट- 24,36,601
बिजनेस हेड- आनंद महिंद्रा, इंगेजमेंट- 4,08,882
क्रिकेटर- विराट कोहली, इंगेजमेंट- 24,65,918
स्पोर्ट्स स्टार (नॉन-क्रिकेट)- विजेंद्र सिंह, इंगेजमेंट- 4,27,006
टीवी स्टार- सिद्धार्थ शुक्ला, इंगेजमेंट- 3,90,901
पत्रकार- दीपक चौरसिया, इंगेजमेंट- 18,88,720
फाउंडर्स- कुणाल शाह, इंगेजमेंट- 60,093
कॉमेडियन- कुणाल कामरा, इंगेजमेंट- 11,46,111
रीजनल सिनेमा स्टार- महेश बाबू, इंगेजमेंट- 7,32,964
लेखक- आनंद रंगनाथन, इंगेजमेंट- 5,36,874
इंवेस्टर्स- मोहनदास पई, इंगेजमेंट- 99,741
अन्य कैटेगरीज की लिस्ट आप नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं-
टैग्स पत्रकार राजनेता लेखक ट्वीटीट बिजनेस लीडर्स फाउंडर और इन्वेस्टर्स खिलाड़ी शेफ कॉमेडियन मूवी स्टार्स