होम / सोशल मीडिया / आतंकियों पर भड़के मीरवाइज उमर फारूक, मीनाक्षी कंडवाल ने किया समर्थन
आतंकियों पर भड़के मीरवाइज उमर फारूक, मीनाक्षी कंडवाल ने किया समर्थन
ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने कहा है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की हत्या ने हमारे दिलों को झकझोर कर रख दिया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago
ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। मीरवाइज ने कहा कि इस दुखद घटना ने दिलों को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह धार्मिक आधार पर पहचान करके लोगों को गोली मारी गई वह निंदनीय है।
पत्रकार मीनाक्षी कंडवाल ने उनके इस बयान का समर्थन किया है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, मीरवाइज़ का ये बयान इस वक्त की ज़रूरत है। सच स्वीकार करना और आतंकवाद के ख़िलाफ़ आल पार्टी मीट से लेकर कश्मीर की प्रमुख आवाज़ों तक का एकमत होना भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। जिनका ख़ून बेदर्दी से बहाया गया है, उनके लिए ये न्याय का पहला कदम है।
आपको बता दें, 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में हुए एक आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे। यह 2019 के पुलवामा हमले के बाद कश्मीर घाटी का सबसे बड़ा आतंकी हमला था।
मीरवाइज़ का ये बयान इस वक्त की ज़रूरत है। सच स्वीकार करना और आतंकवाद के ख़िलाफ़ आल पार्टी मीट से लेकर कश्मीर की प्रमुख आवाज़ों तक का एकमत होना भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। जिनका ख़ून बेदर्दी से बहाया गया है, उनके लिए ये न्याय का पहला कदम है। #PahalgamTerroristAttack https://t.co/Bct6u1Xm6s
— Meenakshi Kandwal मीनाक्षी कंडवाल (@MinakshiKandwal) April 25, 2025
टैग्स