होम / सोशल मीडिया / सूचना प्रसारण मंत्रालय ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को दी सलाह, ऐसे कंटेंट को न दें बढ़ावा
सूचना प्रसारण मंत्रालय ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को दी सलाह, ऐसे कंटेंट को न दें बढ़ावा
मंत्रालय ने उल्लेख किया कि यह कदम कंज्युमर्स विशेषकर युवाओं पर ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के वित्तीय व सामाजिक और आर्थिक प्रभावों को देखते हुए उठाया जा रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
‘सूचना प्रसारण मंत्रालय’ (MIB) ने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के लिए एडवाइजरी जारी की है, जिसमें उन्हें किसी भी रूप में ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुआ प्लेटफार्म्स के विज्ञापनों सहित प्रमोशनल कंटेंट/ऐडवर्टाइजमेंट दिखाने से दूरी बनाने के लिए कहा गया है।
सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है, ‘ऑनलाइन विज्ञापन मध्यस्थों को सलाह दी जाती है कि वे भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखकर इस तरह के कंटेंट को बढ़ावा न दें और दूरी बनाएं। वहीं, सोशल मीडिया मध्यस्थों को सलाह दी जाती है कि वे अपने यूजर्स के लिए इस तरह के कंटेंट को पब्लिश करने से बचने का प्रयास करें।’
इस संबंध में जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि ऐसा करने में विफल रहने पर उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई होगी। जिसमें सोशल मीडिया पोस्ट/अकाउंट्स को हटाना और लागू कानूनों के तहत दंडात्मक कार्रवाई हो सकती है।
मंत्रालय ने उल्लेख किया कि यह कदम कंज्युमर्स विशेषकर युवाओं पर ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के वित्तीय व सामाजिक-आर्थिक प्रभावों को देखते हुए उठाया जा रहा है।
टैग्स सूचना प्रसारण मंत्रालय एमआईबी एडवाइजरी डिजिटल मार्केटिंग सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स