होम / सोशल मीडिया / सरकार ने 10 यूट्यूब चैनलों से 1 करोड़ से अधिक व्यूज वाले वीडियो को किया ब्लॉक

सरकार ने 10 यूट्यूब चैनलों से 1 करोड़ से अधिक व्यूज वाले वीडियो को किया ब्लॉक

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने एक बार फिर फर्जी न्यूज के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, इस कवायद के तहत सरकार ने 10 यू-ट्यूब चैनलों से 45 वीडियो को ब्लॉक कर दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने एक बार फिर फर्जी न्यूज के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। दरअसल, इस कवायद के तहत सरकार ने 10 यू-ट्यूब चैनलों से 45 वीडियो को ब्लॉक कर दिया है। यह कार्रवाई धार्मिक नफरत फैलाने, फर्जी खबरों को प्रसारित करने और सनसनीखेज थंबनेल का कथित इस्तेमाल करने पर की गयी है।

बता दें कि थंबनेल में तस्वीरें या कंटेंट होता हैं, जिसके जरिए वीडियो में दिखाई जाने वाली विषय वस्तु की संक्षिप्त जानकारी आकर्षक तरीके से पेश की जाती है।

सूचना-प्रसारण मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, चैनलों को सूचना प्रौद्योगिकी नियमों-2021 के तहत ब्लॉक किया गया है।

बयान में कहा गया है कि खुफिया एजेंसियों के इनपुट के आधार पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने यू-ट्यूब को 10  यू-ट्यूब चैनलों से 45 वीडियो को ब्लॉक करने का निर्देश दिया है। ब्लॉक वीडियो को 1 करोड़ 30 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और उनमें दावा किया गया है कि सरकार ने कुछ समुदायों के धार्मिक अधिकार छीन लिए हैं। 

वहीं, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने एक ट्वीट कर लिखा, 'सूचना प्रसारण मंत्रालय ने 10 यूट्यूब चैनलों को देश के खिलाफ जहर उगलने वाले, भ्रामक खबरों के माध्यम से मित्र देशों के साथ सम्बंधों को ख़राब करने का प्रयास करने के लिए प्रतिबंध लगाकर उन्हें सस्पेंड कर दिया है। राष्ट्रहित में ये पहले भी किया है, आगे भी करेंगे।'

 

सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने बताया कि कंटेंट में धार्मिक समुदायों के बीच घृणा फैलाने के इरादे से फर्जी खबरें और ऐसी क्लिपिंग डाली गयी हैं, जिनमें फेरबदल किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के वीडियो में सांप्रदायिक विद्वेष पैदा करने और देश में सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित करने की क्षमता पाई गई।

मंत्रालय ने आगे कहा कि कुछ वीडियो में अग्निपथ योजना, सशस्त्र सेनाओं, राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र और कश्मीर के बारे में गलत जानकारी फैलाई जा रही थी। इनमें दी गयी विषय वस्तु झूठी और सुरक्षा तथा मित्र देशों के साथ संबंधों के मद्देनजर काफी संवेदशील है।

इससे पहले भी केंद्र सरकार कई यूट्यूब चैनल पर कार्रवाई कर चुकी है। पिछले महीने अगस्त में पाकिस्तान से संचालित एक चैनल समेत 8 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया था।

 


टैग्स बैन सूचना प्रसारण मंत्री यूट्यूब अनुराग ठाकुर वीडियो आईबी मंत्री
सम्बंधित खबरें

व्यक्तिगत प्रचार की बजाय काम पर ध्यान दें ब्यूरोक्रेट्स: ऋचा अनिरुद्ध

बार-बार पोस्ट और रील्स के माध्यम से स्वयं की छवि निर्माण (पीआर) करना अच्छा नहीं लगता और यह भी सवाल उठता है कि कहीं यह प्रचार पैसे देकर तो नहीं किया जा रहा है।

1 day ago

दक्षिण अफ्रीका ने दिखाया आईना, भारत के लिए चेतावनी: राजदीप सरदेसाई

जिस पिच पर मैच हुआ वह धीरे-धीरे धीमी होती गई, जिससे भारत की बल्लेबाज़ी की कमजोरियाँ उजागर हो गईं। हालांकि सकारात्मक पक्ष यह है कि यह हार सुपर 8 चरण में हुई, न कि नॉकआउट में।

1 day ago

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से ट्रंप को बड़ा झटका: राजदीप सरदेसाई ने पूछा ये बड़ा सवाल

यह फैसला ट्रंप के लिए बहुत बड़ा झटका है, जिन्होंने टैरिफ को अपने प्रशासन की आर्थिक और विदेश नीतियों का एक अहम हिस्सा बना दिया है। उन्होंने यह फैसला कांग्रेस की राय के बिना ही लिया है।

3 days ago

राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान का ध्यान रखे कांग्रेस: अमिश देवगन

विपक्ष का अधिकार है कि वह सरकार से सवाल करे, नीतियों की आलोचना करे और जनता के मुद्दों को उठाए, लेकिन ऐसा करते समय राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान सर्वोपरि रहने चाहिए।

3 days ago

कांग्रेस का प्रदर्शन बना राष्ट्रीय शर्म का विषय: चित्रा त्रिपाठी

भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ के एक प्रदर्शनी हॉल में पहुंचकर अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

3 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

1 day ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

11 hours ago

‘BAG Convergence’ की बड़ी उपलब्धि, Google News Initiative में मिला स्थान

कंपनी की चेयरपर्सन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा प्रसाद ने इस उपलब्धि में योगदान देने वाली सभी टीमों को बधाई दी है और भविष्य में भी ऐसे ही नए कीर्तिमान स्थापित करने की उम्मीद जताई है।

12 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago