होम / सोशल मीडिया / Meta में छंटनी का अगला राउंड शुरू, इन टीमों पर पड़ेगा ज्यादा असर
Meta में छंटनी का अगला राउंड शुरू, इन टीमों पर पड़ेगा ज्यादा असर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छंटनी के इस राउंड में करीब 6000 एंप्लॉयीज की नौकरी जाने वाली है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सएप की पैरेंट कंपनी मेटा (Meta) में छंटनी का राउंड एक बार फिर शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, छंटनी के इस राउंड में करीब 6000 एंप्लॉयीज की नौकरी जाने वाली है।
गौरतलब है कि मार्च में कंपनी ने घोषणा की थी वह एंप्लॉयीज की छंटनी शुरू करेगी। 20,000 से अधिक एंप्लॉयीज को पहले ही ‘पिंक स्लिप’ (Pink Slip) दी जा चुकी है।
छंटनी से मार्केटिंग, साइट सिक्योरिटी, एंटरप्राइज इंजीनियरिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी और कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस जैसे विभागों के एंप्लॉयीज सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। मेटा के अनुसार, इस तरह के कदमों का उद्देश्य दक्षता में सुधार करना है।
टैग्स फेसबुक छंटनी एम्प्लॉयीज मेटा