होम / सोशल मीडिया / जस्टिन ट्रूडो कर रहे कूटनीति के सभी सिद्धांतों का उल्लंघन: आदित्य राज
जस्टिन ट्रूडो कर रहे कूटनीति के सभी सिद्धांतों का उल्लंघन: आदित्य राज
भारत ने कनाडा से उच्चायुक्त को वापस बुला लिया। भारत कनाडा से अपने और कई अफसरों को वापस बुलाएगा। विदेश मंत्रालय ने आरोपों के पीछे ट्रूडो सरकार का पॉलिटिकल एजेंडा करार दिया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर मामले में कनाडा के बयान पर भारत ने सख्त एक्शन लेते हुए कनाडा के 6 राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है। इनमें कार्यवाहक उच्चायुक्त स्टीवर्ट व्हीलर, उप उच्चायुक्त पैट्रिक हेबर्ट, सचिव मैरी कैथरीन जोली, सचिव लैन रॉस डेविड ट्राइट्स, सचिव एडम जेम्स चुइपका और सचिव पाउला ओर जुएला को 19 अक्टूबर की रात या उससे पहले भारत छोड़ने के लिए कहा गया है।
इस बीच वरिष्ठ पत्रकार आदित्य राज का यह मानना है कि कनाडा के पीएम नियमों का पालन करने में सक्षम नहीं दिखाई दे रहे है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, यदि आपको लगता है कि भारत-कनाडा संबंध पहले से ही सबसे खराब स्थिति में हैं, तो अगले कुछ दिनों/हफ़्तों पर नज़र रखें।
कनाडाई प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो वैश्विक दक्षिण में नियम आधारित व्यवस्था का प्रचार करते हैं और स्वयं गैंगस्टरों और आतंकवादियों का पक्ष लेकर लोकतंत्र और कूटनीति के सभी सिद्धांतों का उल्लंघन करते हैं। आपको बता दें, इससे पहले भारत ने कनाडा से उच्चायुक्त को वापस बुला लिया।
भारत कनाडा से अपने और कई अफसरों को वापस बुलाएगा। विदेश मंत्रालय ने आरोपों के पीछे ट्रूडो सरकार का पॉलिटिकल एजेंडा करार दिया और कहा कि ये भारत को बदनाम करने की एक सोची-समझी रणनीति है।
If you thought India Canada relations were already at its worst, watch out for next few days/weeks. Canadian PM Justin Trudeau preaches Rules Based Order to the Global South and himself violates all principles of democracy and diplomacy by siding with gangsters and terrorists.
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) October 14, 2024
टैग्स