होम / सोशल मीडिया / वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी ने कांग्रेस को दिया 2024 की 'जंग' में जीत का ये 'मूलमंत्र'
वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी ने कांग्रेस को दिया 2024 की 'जंग' में जीत का ये 'मूलमंत्र'
वर्तमान में ऐसी पूरी संभावना है कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस के अगले अध्यक्ष हो सकते है, इसका एक बड़ा कारण उनका सोनिया गांधी की पसंद होना भी है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
राजस्थान की राजनीति में इन दिनों सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दरअसल, साल 2020 में तत्कालीन उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जिस तरह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने चुनौती खड़ी कर दी थी कुछ वैसा ही आज सचिन पायलट के साथ हो रहा है। दरअसल, अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
वर्तमान में ऐसी पूरी संभावना है कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस के अगले अध्यक्ष हो सकते है, इसका एक बड़ा कारण उनका सोनिया गांधी की पसंद होना भी है। ऐसे में 'एक व्यक्ति, एक पद' सिद्धांत के तहत गहलोत को मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़नी पड़ेगी।
गहलोत खेमा किसी भी कीमत पर सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनने देना चाहता। इसीलिए दबाव बनाने के लिए 90 से ज्यादा विधायकों ने स्पीकर को अपने इस्तीफे भी सौंप दिए। इस पूरे घटनाक्रम पर वरिष्ठ पत्रकार व सीनियर एंकर सुमित अवस्थी ने भी ट्वीट कर अपनी राय व्यक्त की है।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ' अगर आज भी सचिन पायलट को कमान नहीं सौंपी जाती है तो राजस्थान में पार्टी टूट जायेगी। चुनाव एक साल ही दूर हैं। अशोक गहलोत पार्टी अध्यक्ष और सचिन पायलट को राज्य में कमान। ये कॉम्बिनेशन ही 2024 की जंग के पहले कांग्रेस पार्टी के लिये एकमात्र विन-विन फ़ार्मूला बचा दिखता है।'
सुमित अवस्थी के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।
अगर आज भी #सचिनपायलट को कमान नहीं सौंपी जाती है तो #राजस्थान में पार्टी टूट जायेगी..चुनाव एक साल ही दूर हैं! #अशोकगहलोत पार्टी अध्यक्ष और @SachinPilot को राज्य में कमान.. ये कॉम्बिनेशन ही 2024 की जंग के पहले @INCIndia के लिये एकमात्र विन-विन फ़ार्मूला बचा दिखता है! @ashokgehlot51 https://t.co/z7qClXmZdJ
— Sumit Awasthi (@awasthis) September 25, 2022
टैग्स सोशल मीडिया मीडिया ट्विटर सुमित अवस्थी सचिन पायलट अशोक गहलोत मीडिया की न्यूज़ राजस्थान मुख्यमंत्री राजस्थान कांग्रेस पत्रकार सुमित अवस्थी