होम / सोशल मीडिया / बिहार के अररिया में पत्रकार की हत्या, राणा यशवंत का फूटा गुस्सा
बिहार के अररिया में पत्रकार की हत्या, राणा यशवंत का फूटा गुस्सा
शुक्रवार की सुबह बदमाश विमल कुमार यादव के घर पहुंचे। दरवाजा को खटखटाया और जैसे ही वह बाहर निकले तो उन्हें गोलियों से भून दिया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
बिहार के अररिया में बदमाशों ने सुबह-सुबह एक दैनिक अखबार के पत्रकार विमल कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह बदमाश विमल कुमार यादव के घर पहुंचे। दरवाजा को खटखटाया और जैसे ही वह बाहर निकले तो उन्हें गोलियों से भून दिया।
घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना पर वरिष्ठ पत्रकार राणा यशवंत ने ट्वीट कर अपना रोष प्रकट किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, बिहार के अररिया में पत्रकार विमल यादव की हत्या करने के बाद हत्यारे आराम से निकल गए, यह बताता है कि पुलिस प्रशासन का इकबाल कैसा है। भाई एक मामले में गवाह था, 2019 में मारा गया। अब विमल की हत्या, क्योंकि उसे भाई की हत्या में गवाही से रोका जा रहा था। ऐसे किसी को इंसाफ मिलेगा?
बता दें कि घटना के बाद भारी संख्या में जिले के पत्रकार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, सचिव अमित कुमार अमन, राकेश कुमार, मिंटू सिंह सहित दर्जनों की संख्या में पहुंचे पत्रकारों ने पुलिस अधिकारियों से मसले पर बातचीत की और शीघ्र हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की।
बिहार के अररिया में पत्रकार #विमल_यादव की हत्या करने के बाद हत्यारे आराम से निकल गए, यह बताता है कि पुलिस प्रशासन का इकबाल कैसा है. भाई एक मामले में गवाह था, 2019 में मारा गया. अब विमल की हत्या, क्योंकि उसे भाई की हत्या में गवाही से रोका जा रहा था. ऐसे किसी को इंसाफ मिलेगा?
— Rana Yashwant (@RanaYashwant1) August 18, 2023
टैग्स