होम / सोशल मीडिया / आपबीती सुनाकर रो पड़ीं पत्रकार भावना किशोर, विष्णु शर्मा ने कही ये बड़ी बात
आपबीती सुनाकर रो पड़ीं पत्रकार भावना किशोर, विष्णु शर्मा ने कही ये बड़ी बात
भावना ने बताया कि हिरासत के दौरान उनसे दरवाजा खोलकर वाॅशरूम जाने को कहा गया और उनकी जाति को लेकर सवाल पूछा गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
हिंदी न्यूज चैनल 'टाइम्स नाउ नवभारत' की महिला पत्रकार भावना किशोर को 5 मई 2023 को पंजाब पुलिस ने उनके सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया था। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। इसके बाद पत्रकार भावना किशोर ने खुद टीवी पर आकर सबको बताया कि उनके साथ कैसा सलूक किया गया और यह बताते हुए वो फूट-फूट कर रोने लगी।
दरअसल, भावना ने बताया कि हिरासत के दौरान उनसे दरवाजा खोलकर वाॅशरूम जाने को कहा गया और उनकी जाति को लेकर सवाल पूछा गया। भावना ने बताया, 'मेरी सेहत बिगड़ रही थी, वो मुझे वॉशरूम लेकर गए और कहा गया कि आप वॉशरूम का दरवाजा बंद नहीं कर सकती', इस पर ग्रुप एडिटर नाविका कुमार भावुक हो जाती हैं।
फिर पत्रकार भावना किशोर कहती हैं कि इसके बाद भी मैंने वॉशरूम किया और यह कहते हुए वो सिसक-सिसक कर रोने लगती हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार विष्णु शर्मा ने ट्वीट कर बड़ी बात कह दी।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, जो महिला मित्र सीएम केजरीवाल और भगवंत मान की समर्थक हैं, उन्हें ये वीडियो जरूर देखना चाहिए कि 'द केरल स्टोरी' की लड़कियों के साथ जो हुआ, भावना किशोर के साथ कई मायनों में उससे भी ज्यादा बुरा हुआ।
आपको बता दें, भावना ने यह भी बताया कि उन्हें नहीं बताया गया था कि वह गिरफ्तार हो चुकीं हैं, इसलिए वह एक पुलिस अफसर से बार-बार विनती कर रहीं थीं कि उन्हें घर जाने दिया जाए।
वरिष्ठ पत्रकार विष्णु शर्मा के द्वारा किए गए इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं।
जो जो महिला मित्र #Kehriwal और #BhagwantMann की समर्थक हैं, उन्हें ये वीडियो जरूर देखना चाहिए कि #TheKeralaStory की लड़कियों के साथ जो हुआ, #bhawnakishore के साथ कई मायनों में उसी भी ज्यादा बुरा हुआ.. Shame https://t.co/5UzQwFCAOa
— Vishnu Sharma (@vishuITV) May 10, 2023
टैग्स पत्रकार सोशल मीडिया मीडिया विष्णु शर्मा भावना किशोर 'टाइम्स नाउ नवभारत पत्रकार विष्णु शर्मा