होम / सोशल मीडिया / चुनाव में छाया बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा, राजीव सचान ने कही ये बड़ी बात
चुनाव में छाया बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा, राजीव सचान ने कही ये बड़ी बात
चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी लगातार कह रही है कि ‘बांग्लादेशी घुसपैठिए’ यहाँ की आदिवासी महिलाओं से शादी करके उनको मिलने वाले फ़ायदों का बेजा इस्तेमाल कर रहे हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। वही एक दिन पहले ईडी की ओर से जानकारी दी गई है कि रांची में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ के सिलसिले में झारखंड और पश्चिम बंगाल के 17 स्थानों पर तलाशी ली जा रही है।
चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी लगातार कह रही है कि ‘बांग्लादेशी घुसपैठिए’ यहाँ की आदिवासी महिलाओं से शादी करके उनको मिलने वाले फ़ायदों का बेजा इस्तेमाल कर रहे हैं और उनके नाम की ज़मीन हड़प रहे हैं। इस बीच वरिष्ठ पत्रकार राजीव सचान ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और इस मामले पर अपनी राय दी।
उन्होंने लिखा, त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल में जब चुनाव होते हैं, तब बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठता है। इस बार तो झारखंड के साथ मुंबई में भी उठ रहा है। जो मोदी सरकार यह मुद्दा जोर-शोर से उठाती है, उसे बताना चाहिए कि वह बांग्लादेश से होने वाली घुसपैठ पर रोक क्यों नहीं लगा पा रही है? एक गंभीर समस्या पर शोर मचाने से ज्यादा जरूरी है, उसका समाधान करना।
आपको बता दें, झारखंड में एक चुनावी रैली के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था, एक बार झारखंड सरकार बदल दीजिए। मैं आपको वादा करता हूँ कि रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों को चुन-चुनकर झारखंड के बाहर भेजने का काम भारतीय जनता पार्टी करेगी। ये हमारी सभ्यता को नष्ट कर रहे हैं। हमारी संपत्ति को हड़प रहे हैं।
त्रिपुरा, असम और पश्चिम बंगाल में जब चुनाव होते हैं, तब बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठता है। इस बार तो झारखंड के साथ मुंबई में भी उठ रहा है। जो मोदी सरकार यह मुद्दा जोर-शोर से उठाती है, उसे बताना चाहिए कि वह बांग्लादेश से होने वाली घुसपैठ पर रोक क्यों नहीं लगा पा रही है? एक…
— Rajeev Sachan (@RajeevKSachan) November 12, 2024
टैग्स ईडी बांग्लादेशी घुसपैठिए झारखंड विधानसभा चुनाव