होम / सोशल मीडिया / ईरान ने 14 लाख अफगानी निकाले : सुधीर चौधरी ने पूछा ये बड़ा सवाल
ईरान ने 14 लाख अफगानी निकाले : सुधीर चौधरी ने पूछा ये बड़ा सवाल
पिछले 6 दिनों में 5 लाख से ज्यादा अफगान नागरिकों को देश से बाहर कर दिया। ईरान ने मार्च 2025 में ऐलान किया था कि अवैध रूप से रह रहे अफगान प्रवासी 6 जुलाई तक देश छोड़ दें।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
ईरान में जनवरी से अब तक 14 लाख से ज्यादा अफगानों को जबरन निकाल दिया गया है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की शरणार्थी एजेंसी के मुताबिक ईरान और अफगानिस्तान की सीमा पर हर दिन करीब 20 हजार अफगान शरणार्थी जबरन वापस भेजे जा रहे हैं। इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने शो में बात की।
उन्होंने कहा, जब सारी दुनिया के इस्लामिक देश 'मुस्लिम भाईचारे' की बात करते हैं तो ये सवाल उनसे पूछा जाना चाहिए कि वो मुस्लिम शर्णार्थियों को अपने देश में शरण क्यों नहीं देते? ये सवाल इसलिए क्योंकि ईरान में जनवरी से अब तक 14 लाख से ज्यादा अफ़ग़ानी मुसलमानों को जबरन निकाल दिया गया है।
ईरान से लौटे लाखों अफगानी मुस्लिम, अफगानिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में शरणार्थी कैंप में जैसे-तैसे अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं। ये रिपोर्ट ‘मुस्लिम भाईचारे’ पर एक बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह है। आपको बता दें, ये सिलसिला पिछले महीने ईरान-इजराइल के बीच 12 दिन के युद्ध के बाद तेजी से बढ़ा।
ईरान ने 24 जून से 9 जुलाई के बीच, यानी महज 16 दिनों में 5 लाख से ज्यादा अफगान नागरिकों को देश से बाहर कर दिया। ईरान ने मार्च 2025 में ऐलान किया था कि अवैध रूप से रह रहे अफगान प्रवासी 6 जुलाई तक देश छोड़ दें, नहीं तो उन्हें जबरन निकला जाएगा।
जब सारी दुनिया के इस्लामिक देश 'मुस्लिम भाईचारे' की बात करते हैं तो ये सवाल उनसे पूछा जाना चाहिए कि वो मुस्लिम शर्णार्थियों को अपने देश में शरण क्यों नहीं देते? ये सवाल इसलिए क्योंकि ईरान में जनवरी से अब तक 14 लाख से ज्यादा अफ़ग़ानी मुसलमानों को जबरन निकाल दिया गया है। ईरान से… pic.twitter.com/gKcNk9zeb4
— Sudhir Chaudhary (@sudhirchaudhary) July 18, 2025
टैग्स