होम / सोशल मीडिया / भारत-चीन पेट्रोलिंग के नए सिस्टम पर राजी, राजीव सचान ने इस बात को लेकर किया आगाह
भारत-चीन पेट्रोलिंग के नए सिस्टम पर राजी, राजीव सचान ने इस बात को लेकर किया आगाह
पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में दोनों देशों की सेना के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद तनाव पैदा हुआ था। तब से अब तक कई पॉइंट्स पर समझौते हुए हैं।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिक्स समिट में शिरकत से पहले भारत और चीन के बीच बड़ा समझौता हुआ है। दोनों देश लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर पेट्रोलिंग के लिए सहमत हो गए हैं। इससे पूर्वी लद्दाख में दोनों देशों के बीच सीमा विवाद सुलझ सकता है और टकराव में कमी आएगी।
पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में दोनों देशों की सेना के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद तनाव पैदा हुआ था। तब से अब तक कई पॉइंट्स पर समझौते हुए हैं और सैन्य वापसी भी हुई। इस जानकारी के सामने आने के बाद वरिष्ठ पत्रकार राजीव सचान ने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट की और अपनी राय दी।
उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, चीन से सीमा समझौता अच्छी खबर है, लेकिन जब तक वह सीमा विवाद को स्थाई रूप से हल करने को तैयार नहीं होता, तब तक उससे सावधान रहना होगा। अमेरिका की तरह वह भी भरोसे काबिल नहीं है।
आपको बता दें, एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बातचीत के दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, यह एक सकारात्मक और अच्छा घटनाक्रम है। यह बहुत धैर्य और बहुत दृढ़ कूटनीति का नतीजा है। हम सितंबर, 2020 से बातचीत कर रहे हैं। उस समय मास्को में चीन के विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात के बाद मुझे लगा था कि हम शांति और 2020 से पहले की स्थिति में वापस आ सकेंगे।
चीन से सीमा समझौता अच्छी खबर है, लेकिन जब तक वह सीमा विवाद को स्थाई रूप से हल करने को तैयार नहीं होता, तब तक उससे सावधान रहना होगा। अमेरिका की तरह वह भी भरोसे काबिल नहीं है।
— Rajeev Sachan (@RajeevKSachan) October 21, 2024
टैग्स एलएसी भारत चीन समझौता देपसांग डेमचोक पेट्रोलिंग सेना का पीछे हटना