होम / सोशल मीडिया / हरियाणा हिंसा: भड़काऊ वीडियो पर बोलीं शोभना यादव, आग में घी डालने का काम क्यों?
हरियाणा हिंसा: भड़काऊ वीडियो पर बोलीं शोभना यादव, आग में घी डालने का काम क्यों?
हरियाणा के नूंह और गुरुग्राम में हुई हिंसा पर एक पक्ष मोनू मानेसर को जिम्मेदार बता रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
हरियाणा में हिंदुओं द्वारा आयोजित जुलूस पर हमला किए जाने के बाद भड़की नूंह हिंसा के बीच, एक यूट्यूब वीडियो सामने आया है जिसमें खुद को अहसान मेवाती पाकिस्तानी बताने वाला मेजबान मेवाती मुसलमानों को हिंसा करने और बजरंग दल की हत्या करने के लिए उकसाता नजर आ रहा है।
इस वायरल वीडियो में उसे हिंसा की अपील करते हुए देखा जा सकता है। अरुण यादव नाम के यूजर ने इसे अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। उनके इस वीडियो पर वरिष्ठ पत्रकार और एंकर शोभना यादव ने ट्वीट कर आपत्ति दर्ज कराई है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, इस तरह का भड़काने वाला वीडियो आप पोस्ट करके इन नफरती कायरों का साथ ही दे रहे हैं और बिगड़े हालत की आग में घी डालने का काम क्यों कर रहे हैं। पुलिस को दीजिए न ये वीडियो वो गिरफ्तार करेगी।
आपको बता दें कि हरियाणा के नूंह और गुरुग्राम में हुई हिंसा पर एक पक्ष मोनू मानेसर को जिम्मेदार बता रहा है वहीं मोनू ने आरोप लगाया है कि इस हिंसा में स्थानीय विधायक मामन खान का हाथ है। वरिष्ठ पत्रकार और एंकर शोभना यादव के इस ट्वीट को आप यहां देख सकते हैं-
इस तरह का भड़काने वाला वीडियो आप पोस्ट करके इन नफ़रती कायरों का साथ ही दे रहे हैं और बिगड़े हालत की आग में घी का काम क्यों कर रहे हैं .. पुलिस को दीजिये न ये वीडियो वो गिरफ़्तार करेगी .. https://t.co/1s64cEUQuS
— Shobhna Yadav (@ShobhnaYadava) August 3, 2023
टैग्स हरियाणा नूंह और गुरुग्राम में हुई हिंसा अहसान मेवाती पाकिस्तानी एंकर शोभना यादव