होम / सोशल मीडिया / इस मसले पर बोले हर्षवर्धन त्रिपाठी, केजरीवाल की राजनीतिक धूर्तता उजागर हुई
इस मसले पर बोले हर्षवर्धन त्रिपाठी, केजरीवाल की राजनीतिक धूर्तता उजागर हुई
अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव के दौरान यमुना नदी के पानी के विवाद को गहराते हुए आरोप लगाया था कि हरियाणा की ओर से यमुना के पानी में जहर मिलाया जा रहा है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago
हरियाणा के रास्ते दिल्ली तक जाने वाली यमुना नदी के पानी में अमोनिया की मात्रा अधिक होने पर विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यमुना किनारे जाकर जल का आचमन किया।
इस मामले पर वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया से एक पोस्ट कर कहा कि केजरीवाल की राजनीतिक धूर्तता उजागर हुई है। उन्होंने एक्स पर लिखा, यह आवश्यक था। हार के डर से अरविंद केजरीवाल ने भारतीय राजनीति का सबसे निम्न स्तर प्रदर्शित किया।
वैसे तो इस तरह का झूठ फैलाकर लोगों में दहशत फैलाने के लिए मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन नेताओं पर कहां यह होता है। अच्छा है कि, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल की राजनीतिक धूर्तता को उजागर कर दिया।
आपको बता दें, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव के दौरान यमुना नदी के पानी के विवाद को गहराते हुए आरोप लगाया था कि हरियाणा की ओर से यमुना के पानी में जहर मिलाया जा रहा है, जिस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने इसका कड़ा प्रतिवाद करते हुए केंद्रीय चुनाव आयोग के पास दस्तक दी थी।
यह आवश्यक था। हार के डर से @ArvindKejriwal ने भारतीय राजनीति का सबसे निम्न स्तर प्रदर्शित किया। वैसे तो इस तरह का झूठ फैलाकर लोगों में दहशत फैलाने के लिए मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई होनी चाहिए थी, लेकिन नेताओं पर कहां यह होता है। अच्छा है कि, @NayabSainiBJP ने केजरीवाल की राजनीतिक… https://t.co/gqCWaQqI5z
— हर्ष वर्धन त्रिपाठी ??Harsh Vardhan Tripathi (@MediaHarshVT) January 29, 2025
टैग्स