होम / सोशल मीडिया / इस मामले पर बोले हर्षवर्धन त्रिपाठी, ओवर एक्टिंग करने वालों की पिक्चर फ्लॉप होती है
इस मामले पर बोले हर्षवर्धन त्रिपाठी, ओवर एक्टिंग करने वालों की पिक्चर फ्लॉप होती है
आप नेता आतिशी ने बताया कि ईडी की हिरासत से दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पानी की कमी का सामना कर रहे इलाकों में पानी के पर्याप्त टैंकर मुहैया कराने का निर्देश दिया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कस्टडी से अपना पहला आदेश जारी किया है। आप नेता आतिशी ने बताया कि ईडी की हिरासत से दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पानी की कमी का सामना कर रहे इलाकों में पानी के पर्याप्त टैंकर मुहैया कराने का निर्देश दिया। साथ ही सीवर की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया है। आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री का पत्र पढ़कर उनकी आंखों में आंसू आ गए।
उनकी इस पोस्ट पर वरिष्ठ पत्रकार हर्षवर्धन त्रिपाठी ने भी अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने लिखा, 'शराब नियंत्रण में पीने वालों को समाज स्वीकार कर लेता है, लेकिन शराब के नशे में धुत रहने वाले लोगों को नशेड़ी कहकर दुत्कारता है। ऐसे ही ड्रामा, नौटंकी अच्छी लगती है। थोड़ी देर के लिए हर कोई आनंदित होता है, लेकिन ओवर एक्टिंग करने वालों की पिक्चर भी फ्लॉप होती है। वही यहाँ भी होता दिख रहा है।'
आपको बता दें कि आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि अरविंद केजरीवाल पूरी दिल्ली को अपना परिवार मानते हैं। मैं भाजपा से कहना चाहती हूं कि आप अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकते हैं। उन्हें जेल में डाल सकते हैं, लेकिन आप दिल्ली के लोगों के प्रति उनके प्यार और कर्तव्य की भावना को कैद नहीं कर सकते।
शराब नियंत्रण में पीने वालों को समाज स्वीकार कर लेता है, लेकिन शराब के नशे में धुत रहने वाले लोगों को नशेड़ी कहकर दुत्कारता है। ऐसे ही ड्रामा, नौटंकी अच्छी लगती है। थोड़ी देर के लिए हर कोई आनंदित होता है, लेकिन ओवर एक्टिंग करने वालों की पिक्चर भी फ्लॉप होती है। वही यहाँ भी होता… https://t.co/y0SmjJhCar
— हर्ष वर्धन त्रिपाठी ??Harsh Vardhan Tripathi (@MediaHarshVT) March 24, 2024
टैग्स मीडिया हर्षवर्धन त्रिपाठी समाचार फॉर मीडिया